TN SSLC Result 2024: तमिलनाडु बोर्ड 10वीं के नतीजे आज होंगे जारी, पिछले वर्ष कैसा था परिणाम, यहां पढ़ें
TN SSLC Result 2024: तमिलनाडु बोर्ड ने एसएसएलसी परीक्षा के नतीजे आज घोषित करने जा रहा है। परिणाम जारी होने के बाद, छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे।
विस्तार
TN SSLC Result 2024: तमिलनाडु बोर्ड ने एसएसएलसी परीक्षा के नतीजे आज घोषित होने वाले है। जिन छात्रों ने इस वर्ष परिक्षा में भाग लिया था, वे आधिकारिक वेबसाइट (dge.tn.gov.in) पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे। आपको बता दें कि इस वर्ष तमिलनाडु बोर्ड ने एसएसएलसी परीक्षा का आयोजन 26 मार्च से 8 अप्रैल तक किया था। पिछले वर्ष नतीजे 19 मई को घोषित किए गए थे।
छात्रों को टीएन एसएसएलसी परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और एप्लिकेशन नंबर का उपयोग करना होगा। तमिलनाडु कक्षा 10 परिणाम 2024 में छात्र का नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, जन्म तिथि, माता-पिता का नाम, स्कूल का नाम, योग्यता स्थिति, विषय, प्राप्त अंक, उत्तीर्ण अंक और अधिकतम अंक और ग्रेड जैसे विवरण शामिल होंगे।
बता दें कि 10वीं में पास होने के लिए स्टूडेंट को हर विषय में 33 फीसदी नंबर प्राप्त करने होंगे. वहीं एक या दो विषयों में फेल होने वाले छात्रों को कंपार्टमेंट परिक्षा में शामिल होने का मौका दिया जाएगा। रिजल्ट घोषित होने के बाद तमिलनाडु बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा का शेड्यूल जारी करेगा।
TN SSLC Result 2024: पिछले वर्ष के परिणाम का विवरण
पिछले साल तमिलनाडु बोर्ड ने परीक्षा का आयोजन 6 से 20 अप्रैल 2023 तक किया था। परीक्षा में लगभग 9 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जिनमें से लगभग 5 लाख लड़के परीक्षा में शामिल थे और 4,04,904 पास हुए थे।
वहीं 4 लाख 75 हजार के करीब लड़कियों ने परीक्षा दी थी और 4,30,710 पास हुई थीं। परीक्षा में कुल 91.39% स्टूडेंट्स पास हुए थे. लड़कों और लड़कियों का पास प्रतिशत 88.16% और 94.66 दर्ज हुआ था.
TN SSLC Result 2024: कैसे कर पाएंगे परिणाम चेक
- सबसे पहले उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट dge.tn.gov.in पर जाएंगे।
- उसके बाद एसएसएलसी रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें।
- परिणाम छात्र की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- रिजल्ट चेक करने के बाद वे डाउनलोड और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट निकाल सकते है।
कमेंट
कमेंट X