{"_id":"5eba86e5c7345e3ac7200d13","slug":"tn-board-time-table-for-class-10th-11th-12th-public-exam-available","type":"story","status":"publish","title_hn":"TN Board: 10वीं, 11वीं और 12वीं के लिए जारी हुआ टाइम टेबल","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
TN Board: 10वीं, 11वीं और 12वीं के लिए जारी हुआ टाइम टेबल
Tue, 12 May 2020 04:52 PM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Tue, 12 May 2020 04:52 PM IST
विज्ञापन
exam shimla
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य के शिक्षा मंत्री ने आज तमिलनाडु बोर्ड के छात्रों के लिए 10वीं पब्लिक परीक्षा 2020 की समय सारणी की घोषणा की। शिक्षा मंत्री ने कहा है कि बोर्ड परीक्षाएं 1 जून से 12 जून तक आयोजित की जाएंगी। उन्होंने 11वीं के केमिस्ट्री के पेपर के लिए परीक्षा की तारीखों की भी घोषणा की है। बता दें कि इस परीक्षा को कोरोनावायरस के कारण स्थगित कर दिया था, साथ ही साथ 12वीं की परीक्षाओं की तारीखें भी जारी की गई हैं।
विज्ञापन
मुख्य जानकारी-
- 10वीं के लिए परीक्षा 1, 3, 5, 6, 8, 10 और 12 जून को आयोजित की जाएगी। सभी परीक्षाएं फोरनून में आयोजित की जाएंगी।
- लंबित 11वीं रसायन विज्ञान, अकाउंटेंसी और भूगोल के पेपर जो पहले 26 मार्च को निर्धारित किए गए थे, 2 जून 2020 को आयोजित किए जाएंगे।
- वहीं 12वीं पब्लिक परीक्षाओं के छात्रों के लिए जो 24 मार्च 2020 की परीक्षा में भाग नहीं ले सके, रसायन विज्ञान, लेखा, भूगोल का पेपर 4 जून, 2020 सुबह फिर से आयोजित किया जाएगा।
- छात्र कृपया ध्यान दें कि इनके लिए डेट शीट भी आधिकारिक वेबसाइट dge.tn.gov.in पर जल्द ही जारी की जाएगी। वे समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
- ऑनलाइन जारी होने के बाद सभी छात्रों को सार्वजनिक परीक्षा तिथियों की जांच करने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X