TN 10th Result 2021: तमिलनाडु एसएसएलसी का परिणाम जारी, यहां से डाउनलोड करें मार्कशीट
टीएन डीजीई यानी तमिलनाडु सरकारी परीक्षा निदेशालय ने सोमवार, 23 अगस्त को टीएन 10वीं परिणाम यानी तमिलनाडु एसएसएलसी 2021 का परिणाम घोषित कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीएन डीजीई यानी तमिलनाडु सरकारी परीक्षा निदेशालय ने सोमवार, 23 अगस्त को टीएन 10वीं परिणाम यानी तमिलनाडु एसएसएलसी 2021 का परिणाम घोषित कर दिया है। तमिलनाडु एसएसएलसी परिणाम 2021 को टीएन डीजीई द्वारा होस्ट की गई वेबसाइटों पर अपलोड किया गया है।
छात्र अपना रिजल्ट और मार्कशीट tnresults.nic.in, results.gov.in, dge1.tn.nic.in या dge2.tn.nic.in के माध्यम से देख सकते हैं। तमिलनाडु 10वीं के छात्रों के पंजीकरण विवरण दर्ज करने के बाद टीएन 10वीं परिणाम 2021 की मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइटों से डाउनलोड की जा सकती है।
इस साल, नौ लाख छात्र तमिलनाडु कक्षा 10वीं के परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे थे। आधिकारिक वेबसाइटों के अलावा, तमिलनाडु बोर्ड परीक्षा परिणाम निजी वेबसाइटों जैसे Manabadi और indiaresults पर भी उपलब्ध कराए गए हैं। परिणाम देखने और मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए इस सीधे लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं। https://apply1.tndge.org/dge-result-list
इन वेबसाइट्स से चेक करें अपना रिजल्ट
एसएमएस के माध्यम से ऐसे देखें एसएसएलसी 10वीं का परिणाम
छात्र एसएमएस के जरिए भी अपना स्कोर चेक कर सकते हैं। उन्हें अपनी पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि के बाद TNBOARD10 टाइप करना होगा और इसे 09282232585, या 09282232585 सहित तमिलनाडु बोर्ड के किसी भी आधिकारिक नंबर पर भेजना होगा। छात्रों को उनके परिणाम उनके एसएमएस के जवाब के रूप में प्राप्त होंगे।
बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी गईं थीं
गौरतलब है कि तमिलनाडु सरकारी परीक्षा निदेशालय यानी टीएनडीजीई (TNDGE) ने पहले ही 19 जुलाई को HSLC कक्षा 12वीं के परिणामों की घोषणा कर दी थी। इस साल, कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के कारण कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी गईं थीं। वैकल्पिक मूल्यांकन योजना के आधार पर छात्रों का मूल्यांकन किया गया है।
ऐसे देख सकेंगे टीएन एसएसएलसी परिणाम 2021
- उम्मीदवार सबसे पहलेआधिकारिक वेबसाइट - tnresults.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर TN 10वीं या SSLC रिजल्ट 2021 लिंक पर क्लिक करें।
- आपके कंप्यूटर व मोबाइल की स्क्रीन पर एक लॉगिन पेज दिखाई देगा।
- TN SSLC परिणाम 2021 की देखने के लिए आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल एंटर करें।
- क्रेडेंशियल दर्ज करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आपका TN SSLC परिणाम 2021 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- अपने कंप्यूटर पर टीएन कक्षा 10वीं का परिणाम डाउनलोड करें।
- आप अपने स्मार्टफोन पर मार्कशीट का स्क्रीनशॉट भी ले सकते हैं।
- भविष्य में उपयोग के लिए टीएन 2021 एसएसएलसी कक्षा 10वीं के परिणाम की एक प्रति को सहेज कर रखें।
कमेंट
कमेंट X