फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   TISS changed paper pattern of national entrance test two month before exam

TISS: प्रवेश परीक्षा से दो महीने पहले बदला पैटर्न, जानें क्या है नया

Fri, 08 Nov 2019 09:04 AM IST
Mohit Mudgal एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Mohit Mudgal Updated Fri, 08 Nov 2019 09:04 AM IST
विज्ञापन
TISS changed paper pattern of national entrance test two month before exam
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल साइंस (TISS) ने नेशनल एंट्रेंस टेस्ट (TISSNET) के पैटर्न में बदलाव किए हैं। इसकी घोषणा संस्थान ने आधिकारिक वेबसाइट पर की गई। इसी के साथ मास्टर्स इन ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट एंड लेबर रिलेशन और मास्टर्स इन ऑर्गेनाइजेशन डेवलपमेंट चेंज एंड लीडरशिप के लिए नई परीक्षा 'मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट' (TISS-MAT) की शुरुआत की है। 

विज्ञापन


बता दें कि परीक्षा के लिए जारी नया एग्जाम पैटर्न अब उम्मीदवारों के लिए चिंता का विषय बन गया है। नेशनल एंट्रेंस टेस्ट देशभर में 4 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। नया पैटर्न आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के दो हफ्ते बाद आया है। उम्मीदवार परीक्षा के लिए पूरे साल तैयारी करते हैं। अब नया पैटर्न आने के बाद छात्रों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : यहां सरकार ने तय की हर बच्चे की दिनचर्या...पढ़ने, गेम खेलने और सोने पर भी 'कर्फ्यू'
विज्ञापन
विज्ञापन


टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल साइंस के छात्र संघ ने इन बदलावों की निंदा करते हुए कहा कि बदलाव बिना किसी छात्र प्रतिनिधित्व के किए गए हैं, जो कि पूरी तरह से गलत है। संघ ने प्रशासन से इन बदलावों को वापस लेने की मांग भी रखी है।


इससे पहले टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल साइंस के सभी कोर्स में दाखिले के लिए एक ही प्रवेश परीक्षा होती थी। उम्मीदवारों के चुनाव के लिए प्रवेश परीक्षा को 40 प्रतिशत वेटेज दिया जाता था। लेकिन अब परीक्षा केवल एक फिल्ट्रेशन प्रोसेस के रूप में काम करेगी। सेलेक्शन पूरी तरह से निबंध लेखन और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों पर निर्भर करेगा।

ये भी पढ़ें : जानिए सुप्रीम कोर्ट के उन पांच जजों के बारे में, जो अयोध्या मामले पर सुनाएंगे फैसला

नेशनल एंट्रेंस टेस्ट में सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी और गणित मुख्य विषय है। लेकिन मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए इकोनॉमी और एचआर से संबंधित विषय भी पढ़ने होंगे। छात्र संघ ने एक पत्र जारी कर कहा कि बिना अनुभव के मैनेजमेंट एप्टीटंयूड टेस्ट को पास करना बहुत मुश्किल होगा। परीक्षा में केवल 60 दिन बचें है। अब पूरे देश के कोचिंग इंस्टिट्यूट इसका फायदा उठाकर पैसा कमाएंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed