फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Times Higher Education ranking 11 Indian universities in top 100 for fast growing economies

दुनिया के टॉप 100 में भारत के 11 शैक्षणिक संस्थानों को मिली जगह

Wed, 19 Feb 2020 03:16 PM IST
Trainee Trainee एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 19 Feb 2020 03:16 PM IST
विज्ञापन
Times Higher Education ranking 11 Indian universities in top 100 for fast growing economies
IISC Banglore
उभरती अर्थव्यवस्थाओं के सर्वोच्च 100 शैक्षणिक संस्थानों में इस साल भारत के 11 संस्थानों ने जगह बनायी है। टाइम्स हायर एजुकेशन इमर्जिंग इकोनॉमीज यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2020 में 47 देशों की उभरती अर्थव्यवस्थाओं के शैक्षणिक संस्थानों को जगह दी गयी है। इसमें सबसे ज्यादा संस्थान चीन के हैं। बता दें कि चीन के 30 संस्थान इस सूची में शामिल हैं। 
विज्ञापन


भारत चीन के बाद दूसरा ऐसा देश है जिसके इस सूची में सर्वाधिक शैक्षणिक संस्थान शामिल हैं। आपको बता दें कि 47 देशों के कुल 533 संस्थानों को चिह्नित किया गया था, जिसमें भारत के 56 संस्थानों को जगह मिली। सर्वोच्च 100 शैक्षणिक संस्थानों में भारत के 11 संस्थान शामिल हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : नौकरी छोड़ चाय बेचने लगी ये अमेरिकी महिला, कमा लिए 250 करोड़ से ज्यादा
विज्ञापन
विज्ञापन


सूची के अनुसार, भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी), बंगलुरू को 16वां स्थान मिला है। इसके अलावा आईआईटी खड़गपुर 32वें, आईआईटी दिल्ली 38वें और आईआईटी मद्रास 63वें स्थान पर हैं। आईआईटी रोपड़, इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी और अमृत विश्व विद्यापीठम पहली बार इस सूची का हिस्सा बने हैं।  इस रैंकिंग की शुरुआत 2014 में हुई थी। उसके बाद से यह दूसरा मौका है जब सर्वोच्च 100 शैक्षणिक संस्थानों में भारत के 11 संस्थान शामिल हुए हैं।

ये भी पढ़ें : कौन थे दारा शिकोह, जिनकी कब्र की तलाश कर रही है केंद्र सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed