फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Time Table Preparation Tips For UP Board Exam 2019

UP Board Exam 2019:टाइम टेबल बनाते समय रखें इन बातों का ध्यान

Tue, 05 Feb 2019 07:34 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Tue, 05 Feb 2019 07:34 PM IST
विज्ञापन
Time Table Preparation Tips For UP Board Exam 2019
यूपी बोर्ड
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 07 फरवरी से शुरू होने वाली हैं और ये टाइम है सही स्ट्रेटेजी के साथ रिवीज़न का। ऐसे समय में टाइम टेबल के हिसाब से पढ़ाई करने से आपको यह पता रहता है कि कब और कितना पढ़ना है, इससे बेवजह का प्रेशर अपने आप कम हो जाता है। पर देखा अक्सर ये गया है कि बच्चे अपनी पढ़ाई का टाइम टेबल बना तो लेते हैं, लेकिन उसे लंबे टाइम तक फॉलो नहीं कर पाते। इसीलिए आज हम बता रहे हैं कि एग्जाम की तैयारी में लगे बच्चों को कैसे अपना टाइम टेबल बनाना चाहिये और कैसे उसे फॉलो करना चाहिये। 
विज्ञापन

UP Board 2019

Time Table Preparation Tips For UP Board Exam 2019
यूपी बोर्ड
पहली बातः अपने आप के साथ थोड़ी नरमी बरतिये। 
किसी भी चीज़ की शुरुआत करते समय हम बहुत उत्साहित होते हैं, इसलिए जब हम अपने लिए टाइम टेबल बनाते हैं तो शुरुआत में बहुत स्ट्रिक्टि टाइम टेबल बना लेते हैं जिसमें ज्यादातर टाइम सिर्फ पढ़ाई के लिए होता है, लेकिन थोड़े ही दिन बाद हम थक जाते हैं। और फिर टाइम टेबल फॉलो करना बहुत मुश्किल हो जाता है। टाइम टेबल बनाते समय ये याद रखें कि पढ़ाई के लिए लिमिटेड टाइम ही रखें, इतना जितना आप रोज़ और लंबे टाइम तक पढ़ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

टाइम टेबल बनाते समय रखें इन बातों का ध्यान

Time Table Preparation Tips For UP Board Exam 2019
यूपी बोर्ड
दूसराः एंटरटेनमेंट भी है जरूरी। 
अपने टाइम टेबल में थोड़ा थोड़ा टाइम अपने आप को एंटरटेन करने के लिए और रिलेक्स करने के लिए जरूर रखें। सायकायट्रेस्ट भी ये बताते हैं कि पढ़ाई से साथ ऐंटरटेनमेंट के बैलेंस से लर्निंग पॉवर बढ़ती है। 

तीसराः ब्रेक्स जरूर लें: 
पढ़ाई के दौरान हर एक से दो घण्टे में दस से पंद्रह मिनट का ब्रेक जरूर लेना चाहिये। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो आपका कॉन्सनट्रेशन लूज़ होता जाएगा। इन छोटे छोटे ब्रेक्स में आप कुछ खा सकते हैं, थोड़ा टहल सकते हैं, म्यूजिक सुन सकते हैं या फिर रिलेक्स कर सकते हैं। 

चौथाः अपने टाइम टेबल को थोड़ा फ्लेक्सिबल रखेंः 
हालांकि टाइम टेबल को सीरियसली फॉलो करना बहुत जरूरी है, लेकिन जरूरत पड़ने पर टाइम टेबल में थोड़े बहुत फेर बदल की गुंजाइश जरूर रखनी चाहिये। जैसे कि अगर आज पढ़ाई के टाइम पर आपको घर पर किसी ने कोई बहुत ही जरूरी काम करने को कहा है तो उसे टाले नहीं, आप चाहें तो शाम को, या फिर अगले दिन उसकी भरपाई कर सकते हैं। पर याद रहे ऐसा बार बार न करें, सिर्फ बहुत जरूरी मौकों पर। 

विज्ञापन

टाइम टेबल बनाते समय रखें इन बातों का ध्यान

Time Table Preparation Tips For UP Board Exam 2019
यूपी बोर्ड
और अब सबसे खास बातः 
आपका टाइम टेबल आपका अपना होना चाहिये। कभी भी अपने किसी दोस्त का या किसी सीनियर का टाइम टेबल फॉलो न करें। आप टाइम टेबल बनाने में किसी बड़े की मदद ले सकते हैं लेकिन किसी और का टाइम टेबल कॉपी न करें। आपका पढ़ने का तरीका और आपका लर्निंग कैपेसिटी को आपसे बेहतर और कोई नहीं जान सकता, इसलिए अपने लिए खुद से टाइम टेबल बनाएं। 

इन टिप्स को फॉलो करके आप बोर्ड एग्जाम में अच्छे अंक ला सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed