{"_id":"583f03fc4f1c1b0e1ede6d53","slug":"three-hundred-companies-are-coming-in-iit-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईटीयंस को जॉब देने आईं 300 कंपनियां","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
आईआईटीयंस को जॉब देने आईं 300 कंपनियां
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 30 Nov 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
आईआईटी का कैंपस सेलेक्शन दो चरणों में होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईटी कानपुर में एक दिसंबर से शुरू होने वाले कैंपस सेलेक्शन के लिए मल्टीनेशनल कंपनियों (दूसरे देशों की बड़ी कंपनियां) का जमावड़ा लग गया है। आईटी, कोर और बैंकिंग सेक्टर की करीब 75 कंपनियां बाहर से आई हैं। डच बैंक और बैंक ऑफ अमेरिका ने पहली बार ज्यादा स्टूडेंटों को जॉब ऑफर देने का प्रस्ताव दिया है। बैंकिंग सेक्टर की इन कंपनियों का सालाना वेतन पैकेज 30-40 लाख रुपये रहता है। कैंपस सेलेक्शन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शैक्षिक सत्र 2015-16 के अलग-अलग बैच के स्टूडेंटों को जॉब मिलनी है। इसके लिए टीचर, स्टूडेंटों को कोआर्डिनेटर बनाया गया है। सेलेक्शन से संबंधित ब्योरा वेबसाइट spo.iitk.ac.in पर उपलब्ध है। प्लेसमेंट अधिकारी प्रो. श्याम नायर ने बताया कि गुरुवार को रिटेन टेस्ट, जीडी और पीआई कराई जाएगी। जिन स्टूडेंटों का सेलेक्शन होगा, उनके नाम का एलान देरशाम तक कर दिया जाएगा। इस बार भी अच्छे कैंपस सेलेक्शन की उम्मीद है। दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियां आईआईटीयंस को जॉब देना चाह रही हैं। यह उपलब्धि है।
ये हैं प्रमुख कंपनियां
डच बैंक, बैंक ऑफ अमेरिका, एचएसबीसी, मोर्गन स्टैनले, हेड्स स्ट्रांग, सैमसंग, एडोब, फेसबुक, आईबीएम, माइक्रोसॉफ्ट, आईटीसी, एसेंचर, डोलॉट कैपिटल, मित्सुबिसी, अमेजॉन, डॉ. रेड्डीज, कैप्टर पिलर, एन विडिया ग्राफिक्स, इनमोबर, डिलोटी और हीरो हांडा।
1025 स्टूडेंटों को जॉब
बीटेक, बीएस, एमटेक, एमएस, एमबीए, एमडैस, एमएससी, बीटेक-एमटेक और बीएस-एमएस डुवल डिग्री प्रोग्राम के 1025 स्टूडेंटों को जॉब मिलेगी। इन सबने रजिस्ट्रेशन करा लिए हैं। अब कंपनियां रिटेन टेस्ट कराएंगी, फिर रिजल्ट घोषित करके ग्रुप डिस्कशन (जीडी) और पर्सनल इंटरव्यू कराकर सेलेक्शन करेंगी।
विज्ञापन
दो चरणों में मिलेगी जॉब
आईआईटी का कैंपस सेलेक्शन दो चरणों में होगा। पहले चरण की प्रक्रिया एक दिसंबर से 22 दिसंबर तक चलेगी। इसके लिए करीब 300 नेशनल, मल्टीनेशल कंपनियों ने रजिस्ट्रेशन कराए हैं। दूसरे चरण का कैंपस सेलेक्शन जनवरी से अप्रैल 2017 के बीच कराया जाएगा।
स्टूडेंटों में ये देखेंगी कंपनियां
कम्युनिकेशन स्किल, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, बीटेक के मार्क्स और ओवरआल परफारमेंस, एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटी, रिसर्च और प्रोजेक्ट वर्क। कुछ कंपनियां फैमिली बैक ग्राउंड, पसंद, नापसंद और इंडिया से बाहर तैनाती की जानकारी भी लेती हैं।

कमेंट
कमेंट X