फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   three days e-Conclave in GLA University

जीएलए विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय ई- कॉन्क्लेव का आयेाजन, छात्रों ने सीखे उद्यमिता के गुण

Thu, 22 Feb 2018 04:18 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 22 Feb 2018 04:18 PM IST
विज्ञापन
three days e-Conclave in GLA University
जीएलए विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय ई-कॉन्क्लेव का आयोजन हुआ। इस दौरान जापान से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आईसीएआर मैनेजमेंट कंसल्टिंग सर्विसेस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजीव सिन्हा ने छात्र-छात्राओं से परिचर्चा की। उन्होंने छात्रों को बताया कि जापान की सरकार यह मानती है कि भारतीय बुद्धिमता सर्वोच्च है, जिनके साथ मिलकर कार्य किया जा सकता है और अंतरराष्ट्रीय व्यापार को प्रगतिशील बनाया जा सकता है, क्योंकि भारतीयों को पता है किस प्रकार विविधता के साथ सौदा किया जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि जापान की सरकार भारतीयों का खुले दिल से स्वागत करती है और वहां रिसर्च और कार्य के बहुमूल्य अवसर हैं।  
विज्ञापन


इससे पूर्व तीन दिवसीय ई- कॉन्क्लेव कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो. दुर्ग सिंह चैहान, प्रतिकुलपति प्रो. आनंद मोहन अग्रवाल, ई-सेल चीफ मेंटर प्रमोद जोशी, मेंटर एवं चीफ एसोसिएट प्रो. मनोज कुमार चौबे ने किया। इस दौरान प्रजक्ता कोली, शिव, निशांत मनियार उपस्थित थे। इन्होंने छात्रों को बताया कि किस प्रकार उन्होंने जीवन में सफलता हासिल की। इसके तत्पश्चात एक टॉक शो का आयोजन हुआ, जिसमें विभिन्न कार्य क्षेत्र से उद्यमियों ने छात्रों को उद्यमिता से अवगत कराया। सनी काबराबाला जिन्हें इलॉन मस्क भी कहा जाता है। उन्होंने बताया कि किस प्रकार समस्या ही समाधान की ओर ले जाती है और समाधान नवरचना की ओर ले जाती है, नवरचना क्रांति की ओर ले जाती है। 
विज्ञापन

three days e-Conclave in GLA University
रिसर्च स्कॉलर यश राज भारद्वाज ने छात्रों को बताया कि देश के छात्रों को रिसर्च पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। इनके अलावा यंग ट्रेंड्स के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रवीन एवं सिंधुजा भी उपस्थित रहे और बताया कि किस प्रकार मुश्किलों में हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। जीएलए के ई-सेल द्वारा कई प्रतियोगिताओं व कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें न सिर्फ जीएलए बल्कि आगरा, मथुरा, दिल्ली के विभिन्न कॉलेज से छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रमों में पैनल डिस्कशन, प्रेजेंटेशन कॉम्पटीशन एवं कार्यशाला का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि फ्लेरम सोलर टेक्नोलॉजी के चेयरमैन दीपक गाढिया उपस्थित थे। उन्होंने छात्रों को उद्यमिता के नए तरीकों से अवगत कराया तथा सोलर एनर्जी के लाभ के बारे में बताया।  

बी-प्लान कॉम्पटीशन का आयोजन हुआ, जिसमें विभिनन कॉलेज के छात्रों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान 22 नए आइडिया का साक्षात्कार हुआ। इस प्रतियोगिता में 2.25 लाख की पुरूस्कार राशि थी एवं प्रतियोगिता के निरीक्षक राहुल शर्मा, सुशांतो मित्रा, कविता गुप्ता, सतेन्द्र वर्मा उपस्थित रहे। जो कि नए आइडियाज में निवेश करते हैं। कार्यक्रम के समापन समारोह में कॉमेडियन अमित शर्मा तथा रिशभ सीन ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में 2000 से ज्यादा छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम में ई-सेल सदस्यों का सहयोग सराहनीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed