सफलता को प्राप्त करना हर किसी का सपना होता है पर बिना कठिन परिश्रम इसे पाने की चाह आपके सपने को धुंधला कर देती है। अपने सपने को पूरा करने के लिए लोगों को न जाने किन-किन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। नींद भी इन्हीं चुनौतियों में से एक है। डॉक्टर्स की मानें तो वे नींद को 8 से 9 घंटे लेने की सलाह देते हैं और अच्छी सेहत के लिए यह जरूरी भी है। पर कहते हैं हद से ज्यादा की गई चीज अच्छी नहीं होती। आपने अक्सर सुना होगा कि
जो जागत है सो पावत है। इसी कथन को सच करते हमारे आस-पास कुछ ऐसे लोग मौजूद हैं जो मुश्किल से 4 - 5 घंटे की नींद लेते हैं। और आज सफलता के ऐसे मुकाम पर हैं जहां तक पहुंचना किसी के बस की बात नहीं।
नरेंद्र मौदी को कौन नहीं जानता? इनकी सफलता की कहानी काफी दिलचस्प है। अगर आपकी तरफ 125 करोड़ लोगों की जनता उम्मीद भरी आंखों से देख रही हो तो उन्हें नींद न आना लाजमी है। लेकिन नरेंद्र मोदी हमेशा से ही कम सोने में यकीन रखते हैं। वो आज भी दिन में 3-4 घंटे ही सोते हैं।
जो लोग शाहरुख को जानते हैं उन्हें पता होगा कि उन्हें किताबों से प्यार है। उन्हें पढ़ना बेहद पसंद है। जमीन से आसमान तक का सफर उन्होंने ऐसे ही नहीं पूरा किया। वह बमुश्किल दिन में 3 घंटे सोते हैं। और शायद यहीं बलिदान उन्होंने ऊचांइयों तक ले गया।
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बुश भी सुबह जल्दी उठने के आदती थे। वह सुबह 6.45 तक दफ्तर पहुंच जाते थे। इसके साथ ही वह अपनी सेहत को लेकर काफी एक्टिव थे। अपने रकाम में फुर्ती और अपनी ऊर्जा का राज वे अपना सुबह जल्दी उठने की आदत को मानते हैं।
बॉब भी सुबह 4.30 पर उठ जाते हैं। वे अपने दिन की शुरुआत एक्सरसाइज, म्यूजिक, इमेल चेकिंग के साथ करते हैं। इसके बाद टीवी देखते हुए कुछ रिपोर्ट्स पढ़ते हैं और फिर पहुंच जाते हैं दफ्तर। यहीं हैं इनकी दिलचस्प कहानी का सफर।
कमेंट
कमेंट X