फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   The Skill Development Lab at Hindutan College,development will bs of engineering students

हिन्दुस्तान कॉलेज में स्किल डेवलपमेंट लैब की हुई स्थापना

Tue, 25 Jul 2017 11:21 AM IST
Advertorial
Advertorial Updated Tue, 25 Jul 2017 11:21 AM IST
विज्ञापन
The Skill Development Lab at Hindutan College,development will bs of engineering students

शारदा ग्रुप के संस्थान हिंदुस्तान कॉलेज ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के विद्युत अभियांत्रिकी विभाग तथा इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्यूनिकेशन विभागों में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अन्तर्गत कौशल विकास प्रयोगशालाओं की स्थापना की गयी है। इस प्रयोगशाला के माध्यम से इंजीनियरिंग के छात्रों का सर्वागीण विकास सुनिश्चित होगा।

विज्ञापन


इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्यूनिकेशन के विभागाध्यक्ष डॉ संजय जैन ने बताया कि प्रयोगशाला की स्थापना विभाग द्वारा की गई है जिसका शुभारंभ रॉ के पूर्व प्रमुख श्री संजय त्रिपाठी ने किया। विभाग के उप-विभागाध्यक्ष डॉ संजय सिंह ने बताया कि इस प्रयोगशाला का उद्देश्य तकनीकी छात्रों को एक ऐसा प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है जिससे वो थ्योरी को समझ असल में इलैक्ट्रॉनिक्स हार्डवेयर विकसित कर सकें।
विज्ञापन


प्रयोगशाला अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण एवं कुशल स्टॉफ से सुसज्जित है जिसमें समस्त प्रकार के उपकारण एवं घटक मौजूद हैं। लैब को विकसित करने में विभाग के श्री अजीत सिंह, श्री राहुल जैन, श्री संजय गुप्ता, श्री राकेश एवं श्री सत्यपाल सिंह का विशेष योगदान रहा है। उद्घाटन के मौके पर द्वितीय वर्ष के छात्र हिमांशु एवं डेजी मनमोहन सिंह ने अपने प्रोजेक्ट ड्रोन एवं मोबाइल कन्ट्रोल लैपटॉप को भी प्रदर्शित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस लैब का मुख्य उद्देश्य परिपक्व विद्युत इंजीनियर तैयार करना है और थ्योरी के साथ साथ प्रयोगात्मक ज्ञान देना भी है जिससे बी टेक करने के बाद विद्यार्थियों को फ्रैशर न समझा जाए, ऐसा कहना था इलेक्ट्रिकल विभाग की विभागाध्यक्ष श्रीमती रिचा कपूर एवं उप -विभागाध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार का। प्रयोगशाला की स्थापना से छात्रों को बहुत लाभ होगा, छात्र लैब में विद्युत उपकरणों की मरम्मत एवं अनुरक्षण का ज्ञान प्रदान कर सकते है जैसे हाउस वायरिंग, पावर वायरिंग, कंट्रोल पैनल वायरिंग, स्टैप्लाज़र व इन्वर्टर बनाना आदि। साथ ही इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स के कम्पोनेंट्स का विस्तृत ज्ञान एवं टेस्टिंग करना भी है।

काम ढूंढने में संस्थान के कौशल विकास केंद्र द्वारा सहायता प्रदान की जाएगी

The Skill Development Lab at Hindutan College,development will bs of engineering students

बी टेक सिलेबस में आने वाले उपयस्को के अनुप्रस्थ कॉट व खुले हुए उपकरणों के पार्ट को दिखाना भी मुख्य है और इंडस्ट्रियल अनुभव के प्रमाणपत्र प्रदान करना है, जिससे बी-टेक के बाद उन्हें फ्रैशर न समझा जाए।

स्किल डेवलपमेंट लैब की स्थापना और इसके दूरगामी उपयोग पर संस्थान के निदेशक डॉ राजीव कुमार उपाध्याय ने छात्रों को बताया कि इन प्रयोगशालाओं से सभी विद्यार्थियों को प्रयोगात्मक अनुभव मिलेगा जिससे भविष्य में उन्नति के रास्ते खुलेंगे। उन्होंने कहा कि अब तक सिर्फ थ्योरेटिकल ज्ञान प्राप्त होता था पर अब थ्योरेटिकल के साथ साथ प्रयोगात्मक ज्ञान भी दिया जाएगा जो कि शिक्षा का एक महत्वपूर्ण अंग है।

शारदा ग्रुप के अधिशासी निदेशक प्रो. वी. के. शर्मा ने इस योजना के बारे में बताया कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना का उद्देश्य ऐसे नौजवानों को अपने अंदर कौशल पैदा करने के लिए प्रोत्साहित करना है, जो दसवीं और बारहवीं करके पढाई छोड़ चुके है और ऐसे लोगों को भी एकत्र करना, जिनके पास हुनर तो है लेकिन उस हुनर का प्रमाणपत्र न होने के कारण काम ढूंढ़ने और काम मिलने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और जो सामान्य लोग जिन्हें अब तक कुछ काम नहीं आता वे इस योजना से जुड़ कर खुद में कौशल पैदा कर, उस कौशल का प्रमाण पत्र ले कर खुद के लिए आजीविका की तलाश कर सकते हैं या फिर उन्हें प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत काम ढूंढने में संस्थान के कौशल विकास केंद्र द्वारा सहायता प्रदान की जाएगी।

जो इस योजना के अंतर्गत अपना प्रशिक्षण पूरा कर लेते हैं उसको प्रमाणपत्र के साथ-साथ पैसे भी इनाम स्वरूप दिए जा सकते हैं जिससे वो आजीविका तलाश करने में यात्रा या खाने पीने में जो खर्च लगे उसका वहन कर सके।

संस्थाओं एवं एजेंसी को लोगों की जरूरतों और मांग के हिसाब से लक्ष्य

The Skill Development Lab at Hindutan College,development will bs of engineering students
शारदा ग्रुप के शोध एवं विकास सलाहकार एवं प्रधानमंत्री कौशल योजना के समन्वयक डॉ. डी. रॉय चौधरी ने कौशल विकास योजना पर प्रकाश डालते हुए बताया कि योजना के तहत प्रशिक्षण उद्योग जगत से जुड़ी राष्ट्रीय निकायों के मानकों के आधार पर दिया जाएगा जिससे प्रशिक्षण लेने वालों को उच्च निकायों में प्रशिक्षण मिल सके।

प्रशिक्षण देने वाली संस्थाओं एवं एजेंसी को लोगों की ज़रूरतों और मांग के हिसाब से लक्ष्य दिए जाएंगे, जैसे कौन से काम का प्रशिक्षण कौन से जिले, कौन से शहर में देना है इत्यादि। योजना में केन्द्र सरकार द्वारा संचालित अभियानों एवं योजनाए जैसे मेक इन इंडिया, नेशनल सोलर मिशन, स्वच्छ भारत, डिजिटल इंडिया को ध्यान में रख कर ही लोगों को प्रशिक्षित किया जाएगा।

शारदा ग्रुप के कार्यकारी उपाध्यक्ष श्री प्रदीप महथा ने कहा कि योजना को विशेष तौर पर जल्दी स्कूल छोड़ने वाले युवा एवं पूर्वोत्तर और जम्मू कश्मीर राज्यों के नौजवानों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा क्योंकि बेरोजगार युवा गलत संगति में जल्दी आते हैं। इस योजना से विशेष लाभ उन युवाओं को मिलेगा जिन्हें काम तो आता है पर प्रमाणपत्र नहीं होने के कारण उनके काम की मान्यता नहीं होती जिस वजह से वो अनौपचारिक कामों में लग जाते है, ऐसे लोग अपने हुनर को बढ़ा कर प्रमाणपत्र हासिल कर सकते हैं।

वाइस चेयरमैन श्री वाई के गुप्ता (शारदा ग्रुप) ने बताया कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के बारे में लोगो को जागरूक करने के लिए जिलास्तरीय कौशल मेला, जन जागरण अभियान चलाया जाएगा जिसमें राज्य सरकार एवं संसद के सदस्यों की सहभागिता होगी। देश के 543 लोकसभा क्षेत्रों तक इस योजना को पहुंचना एवं कौशल विकास के लिए एक माहौल बनाने का लक्ष्य रखा है। कौशल योजना के तहत प्रशिक्षण के पाठयक्रम सुधार किया जाना है, साथ ही प्रशिक्षर्थी को सॉफ्ट स्किल, व्यक्तिगत विकास, साफ सफाई के लिए व्यवहार में परिवर्तन अर्थात अच्छे काम एवं नैतिकता का प्रशिक्षण भी शामिल किया जाना है।
-Advertorial
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed