फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Territorial Army Officer Exam Admit Card out download at official website

Territorial Army Admit Card 2023 : प्रादेशिक सेना भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Fri, 22 Dec 2023 02:15 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 22 Dec 2023 02:15 PM IST
सार

Territorial Army Admit Card: प्रादेशिक सेना में अधिकारियों की भर्ती के लिए परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो चुका है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
Territorial Army Officer Exam Admit Card out download at official website
पटना हाईकोर्ट एडमिट कार्ड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

Territorial Army Officer Exam Admit Card Out: प्रादेशिक सेना में अधिकारियों की भर्ती के लिए परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। जिन लोगों ने प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने हॉल टिकट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


प्रादेशिक सेना में अधिकारियों की भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 23 अक्तूबर, 2023 को शुरू हुई, जबकि आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 21 नवंबर, 2023 तक थी। परीक्षा कंप्यूटर-आधारित मोड में दिसंबर के अंतिम सप्ताह में आयोजित होने की संभावना है।  इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 19 पदों को भरना है। 

विज्ञापन

Territorial Army परीक्षा पैटर्न

प्रादेशिक सेना में अधिकारी भर्ती परीक्षा में 100 प्रश्न कुल 100 अंकों के होंगे। कवर किए गए विषयों में रीजनिंग, प्रारंभिक गणित, सामान्य ज्ञान और अंग्रेजी शामिल हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को दो घंटे का समय दिया जाएगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए, उस प्रश्न के लिए दिए अंकों में से एक तिहाई (0.33%) की कटौती की जाएगी, यानी की माइनस मार्किंग होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रादेशिक सेना में अलग-अलग पदों पर वेतन

  • लेफ्टिनेंट: लेवल 10 के तहत 56,100 रुपये से 1,77,500 रुपये, 15,500 रुपये के भत्ते के साथ

  • कैप्टन: लेवल 10ए के तहत , 61,300 रुपये से 1,93,900 रुपये, 15,500 रुपये के भत्ते के साथ

  • मेजर: लेवल 11 के तहत , 69,400 रुपये से 2,07,200 रुपये, 15,500 रुपये के भत्ते के साथ

  • लेफ्टिनेंट कर्नल: लेवल 12ए के तहत, 1,21,200 रुपये से 2,12,400 रुपये, 15,500 रुपये के भत्ते के साथ

  • कर्नल: लेवल 13 के तहत, 1,30,600 रुपये से 2,15,900 रुपये, 15,500 रुपये के भत्ते के साथ

  • ब्रिगेडियर: लेवल 13ए के तहत, 1,39,600 रुपये से 2,17,600 रुपये, 15,500 रुपये के भत्ते के साथ

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed