Telangana SSC Result 2019: सप्लीमेंट्री एग्जाम की तिथि आई सामने, पढ़ें पूरी खबर
Telangana SSC Result 2019: तेलंगाना राज्य माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (TSBSE) ने माध्यमिक स्कूल प्रमाणपत्र (SSC) या कक्षा 10वीं परीक्षा परिणाम आज सोमवार, 13 मई, 2019 घोषित कर दिए हैं। इस साल तेलंगाना बोर्ड ने SSC या कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 16 मार्च से 2 अप्रैल, 2019 को विभिन्न केंद्रों पर आयोजित कराई थी। उनके परिणाम आज बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट कर दिए गए हैं।
आपको बता दें कि तेलंगाना बोर्ड कक्षा 10वीं में परीक्षा जो छात्र असफल रहे हैं उन छात्रों के लिए सप्लीमेंट्री एग्जाम 10 जून से 24 जून, 2019 तक आयोजित कराई जा रही है। छात्र सप्लीमेंट्री एग्जाम के लिए 27 मई, 2019 तक आवेदन कर सकते हैं। छात्र नीचे दिए गए नियमों का पालन कर अपने परीक्षा परिणाम को डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे करें अपने परीक्षा परिणाम को डाउनलोड-
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट bse.telangana.gov.in, manabadi.com पर जाएं।
चरण 2: टीएस एसएससी 2019 परिणाम या तेलंगाना 10वीं परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
चरण 4: आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा उसे डाउनलोड करें।
चरण 5: एक प्रिंट आउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
अपना परिणाम के लिए यहां क्लिक करें। (लिंक अभी सक्रिय नहीं है)
कमेंट
कमेंट X