Telangana SSC Result 2023: 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Telangana SSC supplementary admit card 2023: तेलंगाना बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (TBSE) ने सप्लीमेंट्री परीक्षा 2023 के लिए TBSE सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट (TS SSC) कक्षा 10 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।
विस्तार
Telangana SSC supplementary admit card 2023: तेलंगाना बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (TBSE) ने सप्लीमेंट्री परीक्षा 2023 के लिए TBSE सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट (TS SSC) कक्षा 10वीं का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। बोर्ड 14 जून से 22 जून तक तेलंगाना एसएससी सप्लीमेंट्री परीक्षा आयोजित करेगा। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट bse.telangana.gov.in से एसएससी सप्लीमेंट्री एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
तेलंगाना SSC हॉल टिकट 2023 डाउनलोड लिंक को परीक्षा की तारीख तक छात्रों द्वारा एक्सेस किया जा सकता है। परीक्षा के समय अनुसार, TBSE सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक परीक्षा आयोजित करेगा।
ऐसे करें डाउनलोड
-
सबसे पहले बीएसई तेलंगाना की आधिकारिक वेबसाइट bse.telangana.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर एसएससी एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक 2023 पर क्लिक करें।
-
जिला, स्कूल का चयन करें और नाम और जन्म तिथि दर्ज करें।
-
अब 'डाउनलोड हॉल टिकट' पर क्लिक करें।
-
बीएसई कक्षा 10 तेलंगाना प्रवेश पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।
-
भविष्य के संदर्भ के लिए हॉल टिकट डाउनलोड करें।
कमेंट
कमेंट X