Telangana SSC Result: 10वीं कक्षा के परिणाम जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
TS SSC Class 10th Results 2019: तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (TSBSE) परीक्षा के परिणाम आज 11:30 बजे प्रेस कॉफ्रेंश के बाद जारी कर दिए गए हैं। वे छात्र जो 16 मार्च से 2 अप्रैल तक आयोजित तेलंगाना बोर्ड टीएस एसएससी परीक्षा 2019 के लिए उपस्थित हुए थे। वे अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर अपने TS SSC कक्षा 10वीं के परिणाम को डाउनलोड करें।
आपको बता दें कि इस साल, तेलंगाना एसएससी परीक्षा में 5,52,302 छात्रों ने परीक्षा दी, जिसमें 115523 स्कूलों के 2,55,318 लड़के और 2,52,492 लड़कियां शामिल हैं। 5,07,810 नियमित छात्रों के रूप में पंजीकृत किए थे। पिछले साल, 2018 में, 5,38,867 कुल छात्रों में से, 83.78% ने टीएस एसएससी परिणाम पास किया। तेलंगाना 10वीं की परीक्षा 2018 में 85.14% लड़कियों और 82.46% लड़कों द्वारा उत्तीर्ण की गई थी। अपने परीक्षा परिणाम को देखने के लिए नीचे दिए गए नियमों का पालन करें।
TSBSE Class 10th Board Result 2019: ऐसे करें डाउनलोड-
चरण 1. तेलंगाना राज्य माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (TSBSE) की आधिकारिक वेबसाइट bse.telangana.gov.in पर लॉग इन करें।
चरण 2. मांगी गई जानकारी दर्ज कर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
चरण 3. आपका टीएस एसएससी परिणाम 2019 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
चरण 4. इसे डाउनलोड करें और इसका एक प्रिंट-आउट आगे की परीक्षा के लिए सुरक्षित रख लें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
अपना परिणाम के लिए यहां क्लिक करें। (लिंक अभी सक्रिय नहीं है)
कमेंट
कमेंट X