फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Telangana govt extends summer holiday for schools, DIET colleges till June 20

तेलंगाना: कोरोना के कारण स्कूलों और डीआईईटी कॉलेजों की गर्मी की छुट्टियां बढ़ाई

Wed, 16 Jun 2021 12:59 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 16 Jun 2021 12:59 PM IST
सार

  • तेलंगाना शिक्षा विभाग ने स्कूलों और डीआईईटी कॉलेजों के लिए गर्मी की छुट्टियां 20 जून तक बढ़ा दी है।

विज्ञापन
Telangana govt extends summer holiday for schools, DIET colleges till June 20
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तेलंगाना शिक्षा विभाग ने राज्य में कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति को देखते हुए स्कूलों और डीआईईटी कॉलेजों के लिए गर्मी की छुट्टियां 20 जून तक बढ़ा दी है। इससे पहले गर्मी की छुट्टियां 16 जून तक थी और आज से ही कक्षाएं भी शुरू हो रही थी। लेकिन अब गर्मी की छुट्टियों को चार और दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-एमएचटी सीईटी 2021: जानिए कब होगी परीक्षा? शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी
विज्ञापन


तेलंगाना स्कूल शिक्षा निदेशक द्वारा जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि सभी विभागाध्यक्षों, स्कूल शिक्षा के क्षेत्रीय संयुक्त निदेशकों और राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को सूचित किया जाता है कि गर्मी की छुट्टियों को 15 जून तक बढ़ाने के आदेश जारी किए गए थे। लेकिन सरकार ने कोरोना की स्थिति की सावधानीपूर्वक समीक्षा की है और राज्य के सभी स्कूलों और डीआईईटी  कॉलेजों की छुट्टियों को अब 20 जून तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-प्रवेश प्रक्रिया: जेएनयू, जामिया, डीयू में कैसे होगा दाखिला, अधिकारिकयों ने क्या कहा? जानिए सबकुछ


दरअसल, इससे पहले राज्य में आज से स्कूल और कॉलेज खुल रहे थे लेकिन कोरोना संक्रमण को देखते हुए कुछ और दिनों के लिए गर्मी की छुट्टियां बढ़ाई गई है। आपको बता दें कि मंगलवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, सूबे में पिछले 24 घंटों में 1,556 नए कोविड -19 मामले सामने आए हैं और 2,070 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं,  14 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौतें दर्ज हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed