Telangana: यूक्रेन से लौटे मेडिकल छात्रों को भारत में दाखिला देने की मांग, सीएम राव ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
Telangana CM writes to PM Modi: मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में अनुरोध किया कि वे यूक्रेन से लौटे छात्रों की पढ़ाई देश में ही सुनिश्चित करने के लिए दखल दें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस-यूक्रेन में जंग के कारण यूक्रेन से स्वदेश लौटे हजारों छात्रों के भविष्य और पढ़ाई की चिंता करते हुए तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खत लिखा है। मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में अनुरोध किया कि वे यूक्रेन से लौटे छात्रों की पढ़ाई देश में ही सुनिश्चित करने के लिए दखल दें।
प्रधानमंत्री मोदी को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा कि यूक्रेन के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में पढ़ रहे भारतीय छात्रों की पढ़ाई रूस-यूक्रेन की जंग के कारण बाधित हो गई है। अत्यधिक मुश्किलों को सामना करते हुए वे भारत लौटने के लिए मजबूर हुए हैं। इसलिए, रूस-यूक्रेन की जंग के कारण प्रभावित यूक्रेन से लौटे मेडिकल छात्रों को देश के मेडिकल कॉलेजों में एक विशेष प्रक्रिया के रूप में अपनी पढ़ाई जारी रखने की अनुमति दी जाए।
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने पीएम मोदी को लिखा कि 20,000 से अधिक भारतीय छात्र ऐसे हैं जो युद्ध के कारण यूक्रेन से विस्थापित हो गए हैं। उन्होंने कहा कि इन मेडिकल छात्रों ने पढ़ाई में काफी मेहनत की है साथ ही समय और बड़ी मात्रा में धन भी खर्च किया है। केसीआर ने कहा कि इनमें से ज्यादातर मध्यम वर्ग के परिवारों से हैं, जिनके परिवार अपने बच्चों की मेडिकल की पढ़ाई पूरी करने की किसी भी उम्मीद के लिए अपनी जीवन भर की बचत को खो देंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जंग के कारण अचानक हुए पलायन ने उनके शैक्षणिक करियर को खतरे में डाल दिया है। यूक्रेन में उनकी चिकित्सा शिक्षा अब अधूरी रहने की आशंका है। सीएम ने अपील की कि इन छात्रों की असाधारण परिस्थितियों को देखते हुए, मैं अनुरोध करता हूं कि एक विशेष अवसर के रूप में इन्हें देश के मेडिकल कॉलेजों में समकक्ष सेमेस्टर में शामिल होने की अनुमति दी जा सकती है, ताकि उन्हें अपनी पढ़ाई पूरी करने में मदद मिल सके।
कमेंट
कमेंट X