फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Telangana Class 10 Students Caught Drinking Alcohol During Farewell Party, School Launched Probe

तेलंगाना : कक्षा 10वीं के छात्रों का सरकारी स्कूल में शराब पीते हुए वीडियो वायरल, जांच के आदेश

Thu, 21 Apr 2022 07:23 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 21 Apr 2022 07:23 PM IST
सार

Telangana Class 10 Students Caught Drinking Alcohol : तेलंगाना के एक सरकारी आवासीय स्कूल के बच्चों को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में कक्षा 10वीं के छात्र सामूहिक तौर पर शराब पार्टी करते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
Telangana Class 10 Students Caught Drinking Alcohol During Farewell Party, School Launched Probe
Telangana Class 10 Students Caught Drinking Alcohol - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तेलंगाना के एक सरकारी आवासीय स्कूल के बच्चों को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में कक्षा 10वीं के छात्र सामूहिक तौर पर शराब पार्टी करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो सामने आने के बाद स्कूल प्रशासन से लेकर जिला प्रशासन तक हडकंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, वीडियो स्कूल में आयोजित फेयरवेल पार्टी के दिन का बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


स्कूल की ओर से त्वरित जांच के आदेश भी दिए गए हैं। मामला तेलंगाना के मंचेरियल जिले का है। जिले के दांडिपेल्ली सरकारी आवासीय छात्र विद्यालय का है। जहां फेयरवेल पार्टी के दौरान बनाए गए एक वीडियो में कक्षा 10वीं के छात्र शराब पीते हुए नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


फेयरवेल पार्टी आवासीय विद्यालय के छात्रावास परिसर में आयोजित की गई थी। स्थानीय विकास अधिकारी भागवथी के अनुसार, छात्रों ने गर्मियां की छुटि्टयां शुरू होने से पूर्व फेयरवेल पार्टी आयोजित करने के लिए छात्रावास अधीक्षक से अनुमति ली थी। लेकिन छात्र कमरे में शराब पीते हुए देखे गए हैं। पार्टी 17 अप्रैल को आयोजित की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास अधिकारी ने बताया कि शराब विद्यालय परिसर में बाहर से सप्लाई की गई थी। यह काम संभवतया हॉस्टल छात्रों के गांव में रहने वाले दोस्तों द्वारा किया गया है। हालांकि, नशे में डूबे होने के कारण कुछ छात्रों ने शराब पीते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर दी थी। जो कि अब वायरल हो रही हैं। जिला प्रशासन की ओर से भी मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed