फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Technical Education: Many job opportunities are available, new technology is creating employment

Technical Education: नौकरियों के मिल रहे कई अवसर, नई तकनीक पैदा कर रही है रोजगार

Fri, 18 Oct 2024 09:50 AM IST
मेघा झा जितेंद्र गिरधर, कॅरिअर सलाहकार
जितेंद्र गिरधर, कॅरिअर सलाहकार Published by: मेघा झा Updated Fri, 18 Oct 2024 09:50 AM IST
सार

Technical Education: फिनटेक, एनएलपी, फोरेंसिक वीआर और एआर जैसी उभरती तकनीकियों की समझ रखने वालों की मांग दुनिया भर में है

विज्ञापन
Technical Education: Many job opportunities are available, new technology is creating employment
Artificial Intelligence(AI), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस(एआई) - फोटो : Freepik

विस्तार

Technical Education:आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बायोटेक्नोलॉजी, संधारणीय ऊर्जा और डिजिटल फाइनें उभरते क्षेत्र न केवल नए अवसर पैदा कर रहे हैं, बल्कि उद्योग जगत को नया आकार भी दे रहे हैं। इसीलिए फ्रेशर्स और कॉलेज के छात्र लगातार ऐसे अवसरों की खोज में रहते हैं, जो भारत में उभरते कॅरिअर ट्रेंड के साथ मेल खाते हों। ऐसे में इन क्षेत्रों में कॅरिअर बनाकर आप नवाचार, वास्तविक समस्याओं को सुलझाने और नई तकनीक सीखने में बाकियों से चार कदम आगे रहेंगे। इसके अलावा उभरते हुए क्षेत्रों में नौकरी करना आपकी रचनात्मकता, जिज्ञासा, शोध और कौशल को दर्शाती है। ऐसे कुछ बेहतरीन क्षेत्र हैं, जिनके विशेषज्ञों की मांग दुनिया भर में है।

विज्ञापन

वीआर और एआर

वर्चुअल रियलिटी (वीआर) और ऑगमेंटेड रियलिटी (एआर) दो सबसे आशाजनक तकनीकें हैं, जिनकी मांग दुनिया में सर्वाधिक है। गेमिंग और मनोरंजन क्षेत्रों से लेकर 3डी मॉडलिंग और सोशल नेटवर्किंग तक, एआर और वीआर हर जगह अपनी जगह बना रहे हैं। यूआई और यूएक्स डिजाइनर इंजीनियर, वीआर गेम इंजीनियर, वर्चुअल रियलिटी डिजाइनर आदि के रूप में आप अपना कॅरिअर बना सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंप्यूटर फोरेंसिक

कंप्यूटर फोरेंसिक विशेषज्ञ का कार्य डिजिटल साक्ष्य ढूंढना और तैयार करना है, जिसका उपयोग किसी भी अदालती कार्यवाही, परीक्षण और आपराधिक जांच में किया जा सकता है। कंप्यूटर फोरेंसिक के क्षेत्र में जाने के लिए कंप्यूटर विज्ञान, साइबर सुरक्षा, आपराधिक न्याय या अन्य क्षेत्रों में स्नातक की डिग्री होना जरूरी है। कंप्यूटर फोरेंसिक से संबंधित कई ग्लोबल इंफॉर्मेशन एश्योरेंस सर्टिफिकेशन (जीआईएसी) कोर्स हैं, जिसे आप निजी संगठनों और राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी जैसी सरकारी संस्थाओं से कर सकते हैं। इसके बाद विभिन्न शोध संस्थानों, सीबीआई, एनआईए आदि सरकारी विभागों में नौकरी के रास्ते खुल जाते हैं।

विज्ञापन

एनएलपी इंजीनियर

एनएलपी इंजीनियर मशीनों को मानव भाषा की पहचान करने, व्याख्या करने और उत्पन्न करने में बनाते होते हैं। इस क्षेत्र में जाने के लिए आपके पास इंजीनियरिंग, डाटा साइंस या कंप्यूटर साइंस जैसे क्षेत्र में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। एनएलपी इंजीनियर बनकर आप अमेजन, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, एप्पल, आईबीएम जैसी बहुराष्ट्रीय कंपनियों में नौकरी कर सकते हैं।

फिनटेक

फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी या फिनटेक शब्द का उपयोग आर्थिक क्षेत्र में विकसित की जा रही नई तकनीकों के लिए किया जाता है। इसमें पारंपरिक बैंकिंग सेवाओं में नई और तेज सेवाएं प्रदान करने के लिए अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जाता है। फिनटेक पेशेवर वित्त उद्योग को नया आकार देने के लिए डिजिटल भुगतान, ब्लॉकचेन और वित्तीय विश्लेषण में नवाचार करते हैं। आप एक्सेंचर, इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज आदि में वेब डेवलपर, ब्लॉकचेन डेवलपर और एनालिस्ट के रूप में कॅरिअर बना सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed