फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Teachers to get training from Microsoft, CBSE join hands to increase use of ICT in classrooms

खुशखबर: शिक्षक हैं तो माइक्रोसॉफ्ट दे रहा है सुनहरा मौका, बस करना होगा एक काम

Wed, 04 Sep 2019 05:05 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Wed, 04 Sep 2019 05:05 PM IST
विज्ञापन
Teachers to get training from Microsoft, CBSE join hands to increase use of ICT in classrooms

शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। अगर आप एक शिक्षक हैं तो आपके पास माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) से प्रशिक्षण पाने का सुनहरा मौका है। इस प्रशिक्षण के दौरान माइक्रोसॉफ्ट के प्रशिक्षक आपको क्लासरूम में सूचना एवं संचार तकनीकों (ICT - Information and Communication Technology) का सही तरीके से प्रयोग करना सिखाया जाएगा।

विज्ञापन


हालांकि यह फायदा लेने के लिए फिलहाल सिर्फ वे शिक्षक ही योग्य हैं जो केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से संबद्ध स्कूलों में पढ़ा रहे हैं। इसके लिए सीबीएसई और माइक्रोसॉफ्ट के बीच एक पार्टनरशिप हुई है।

विज्ञापन

कैसे मिलेगी ट्रेनिंग

इसके तहत सीबीएसई और माइक्रोसॉफ्ट मिलकर एक हजार शिक्षकों को ICT की ट्रेनिंग देंगे। चयनित शिक्षकों को एक वास्तविक प्रोजेक्ट आधारित वातावरण दिया जाएगा जिसमें वे व्यवहारिक ज्ञान को गहराई से समझ पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें वे प्रक्रियाएं बताई जाएंगी, जिसके जरिए वे माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस 365 के फीचर्स का अधिकतम उपयोग कर सकें। ताकि छात्र-छात्राओं को इसका पूरा फायदा मिल सके।

ये भी पढ़ें : CBSE ने दिए ये 6 निर्देश, 10वीं-12वीं छात्र-छात्राओं ने किया उल्लंघन तो नहीं मिलेगा परीक्षा का मौका


इस ट्रेनिंग के जरिए शिक्षकों को क्लाउड आधारित उपकरणों की बेहतर समझ हो पाएगी। वे क्लाउड ड्राइव, डिजिटल स्टोरी टेलिंग, डिजिटल लिटरेसी उपकणों का इस्तेमाल और ग्लोबल एजुकेटर्स के साथ जुड़ कर क्लासरूम एक्टिविटीज की प्लानिंग आसानी से कर सकेंगे।

आप कैसे पा सकते हैं मौका

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए शिक्षकों का चयन होगा। चयनित स्कूलों में से दो शिक्षकों को नामांकित किया जा सकता है। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए शिक्षकों का नामांकन भेजने की अंतिम तारीख 9 सितंबर 2019 है। इस दिन दोपहर 12 बजे तक शिक्षकों के नाम सीबीएसई को भेजे जा सकते हैं। इस संबंध में पूरी जानकारी और प्रक्रिया के बारे में आप अपने संबंधित स्कूलों में संपर्क कर सकते हैं।


ये भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश: नकल पर सख्त हुई सरकार तो पांच लाख छात्रों ने छोड़ दी परीक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed