ऑनलाइन कक्षाएं के जरिए पढ़ाएंगे डीयू नॉन कॉलेजिएट में शिक्षक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉन कॉलेजिएट वूमेन एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) के विभिन्न स्टडी सेंटरों के शिक्षकों ने कोरोना वायरस के कारण हो रहे पढ़ाई के नुकसान को कम करने के लिए ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कर दी हैं। एनसीवेब के श्री अरबिंदो कॉलेज सेंटर ने छात्राओं को स्टडी मैटीरियल उपलब्ध कराने के लिए पीडीएफ फाइल बनाकर नोट्स वितरित किए हैं। साथ ही यू-ट्यूूब और व्हाट्स ऐप के माध्यम से ऑडियो-वीडियो शूट कर भेजा जा रहा है जिससे छात्राओं की पढ़ाई निरंतर जारी रहे।
श्री अरबिंदो कॉलेज सेंटर प्रभारी प्रो हंसराज सुमन ने बताया कि शिक्षकों और छात्राओं के बीच संवाद बना रहे इसके लिए उन्होंने शैक्षिक सत्र शुरू होते ही हर क्लासेज की छात्राओं के व्हाट्स ऐप ग्रुप बना दिए थे। अब इन्हीं ग्रुप पर छात्राओं को लेक्चर रिकॉर्ड कर भेजे जा रहे हैं। शिक्षकों की ओर से पाठ्यक्रम से जुड़े नोट्स और पाठ्यक्रम संबंधी अन्य जानकारी भी दी जा रही है। वहीं ऑडियो-वीडियो लेक्चर के साथ-साथ यू-ट्यूब के लिंक भी दिए गए हैं।
श्री अरबिंदो कॉलेज सेंटर पर बीए और बीकॉम प्रोग्राम की पढ़ाई हो रही है। चालू सत्र से एनसीवेब में सेमेस्टर सिस्टम शुरू होने से दूसरे सेमेस्टर की पढ़ाई का आधा पाठ्यक्रम ही अभी तक पूरा हो पाया है। सेमेस्टर ब्रेक के बीच कोरोना वायरस के कारण शिक्षण संस्थानों-कॉलेजों को बंद कर दिया गया। एनसीवेब में अभी तक पहले सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम भी घोषित नहीं हुआ है।
उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस की वजह से यदि 31 मार्च के बाद भी सब बंद रहा तो लाइव लेक्चर और ऑनलाइन असाइनमेंट की तैयारी भी की जा रही है। इस तरह से पढ़ाई कराने के लिए सेंटर के शिक्षकों को बेहतर उपलब्धि के लिए प्रोत्साहन प्रमाणपत्र भी दिए जाएंगे।
- स्टडी मैटीरियल उपलब्ध कराने के लिए पीडीएफ फाइल बनाकर नोट्स दिए गए
- यू-ट्यूब और व्हाट्स ऐप के माध्यम से लेक्चर का ऑडियो-वीडियो शूट कर भेजा जा रहा
ये भी पढें : कोरोना के कहर से बचने के लिए अब सफलता क्लास के साथ यूट्यूब पर फ्री में करें सरकारी नौकरी की तैयारी
कमेंट
कमेंट X