फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Teachers Day Quotes: How to impress your teacher with amazing wishing ideas

Teacher's Day: बड़ी शख्सियतों ने शिक्षकों को कैसे दिया है सम्मान, आप भी अपना सकते हैं ये आइडिया

Sat, 05 Sep 2020 04:31 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Sat, 05 Sep 2020 04:31 PM IST
सार

  • 5 सितंबर को देश भर में मनाया जाता है शिक्षक दिवस
  • पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णण के सम्मान में मनाया जाता है ये दिन

विज्ञापन
Teachers Day Quotes: How to impress your teacher with amazing wishing ideas
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

भारत में हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। क्योंकि इसी दिन देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णण का जन्मदिन भी है। डॉ राधाकृष्णण, जो राष्ट्रपति बनने से पहले एक शिक्षक भी रह चुके थे। उनके सम्मान में इस दिन को पूरे देश में शिक्षक दिवस के रूप में मनाते हैं।

विज्ञापन


चाहे हम स्कूल व कॉलेज में पढ़ रहे हों या नहीं, हर साल इस दिन अपने प्रिय शिक्षकों को याद जरूर करते हैं। उन्हें इसके लिए विशेज भेजते हैं। उनके लिए फेसबुक, वॉट्सएप पर स्टेटस अपडेट करते हैं। 
विज्ञापन


यहां हम आपको शिक्षक दिवस के लिए ऐसे कुछ कोट्स बता रहे हैं जो देश व दुनिया की बड़ी शख्सियतों ने शिक्षकों के सम्मान में कहे हैं। ये कोट्स आपको आपके शिक्षक को निराले अंदाज में विश करने में मदद करेंगे। आगे पढ़ें ऐसी कुछ खूबसूरत व रोचक पंक्तियां और ये भी जानें कि वह किसने कही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगर किसी देश को भ्रष्टाचार मुक्त और सुंदर मन वाले लोगों का देश बनाना है, तो मेरा मानना है कि ये काम समाज के तीन प्रमुख सदस्य कर सकते हैं - पिता, मां और गुरु। - अब्दुल कलाम आजाद

हमें याद रखना चाहिए कि एक किताब, एक कलम, एक बच्चा और एक शिक्षक दुनिया बदल सकते हैं। - मलाला युसुफ

एक अच्छा शिक्षक आशा को जगाता है, कल्पना को प्रज्वलित करता है और सीखने के प्रति प्यार बढ़ाता है। - ब्रैड हेनरी

अगर आपको लगता है कि आपका शिक्षक सख्त है, तो तब तक इंतजार करिए जब तक आपको बॉस नहीं मिल जाता। - बिल गेट्स

सच्चे शिक्षक वे हैं जो हमें अपने लिए सोचने में मदद करते हैं। - डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णण

मैं जीने के लिए अपने पिता का ऋणी हूं। लेकिन अच्छे से जीने के लिए अपने गुरु का। - अलेक्जेंडर

ये भी पढ़ें : Teachers Day 2019: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस...? वजह है दिलचस्प

मैंने हमेशा महसूस किया है कि इंसान के लिए सबसे सच्ची किताब उसका / उसकी शिक्षक ही हैं। - महात्मा गांधी

अगर आप सफल हैं तो आपके सफर में किसी ने आपकी थोड़ी मदद की है। आपके जीवन में जरूर कहीं किसी महान शिक्षक की भूमिका रही है। - बराक ओबामा

तकीनक सिर्फ एक उपकरण है। बच्चों को साथ मिलकर काम करना सिखाने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए सबसे जरूरी होते हैं शिक्षक। - बिल गेट्स

रचनात्मकता भविष्य में सफलता की कुंजी है, और प्राथमिक शिक्षा ही वो समय है जब शिक्षक बच्चों में रचनात्मकता ला सकते हैं। - एपीजे अब्दुल कलाम आजाद

ये भी पढ़ें : Teachers Day 2019: देश की पहली महिला शिक्षक, जिनकी एक जिद ने बदल दी शिक्षा की तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed