फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   TBSE Tripura Board HS 12th Result 2020 declared know How to check results 

Tripura TBSE 12th HS Result 2020: त्रिपुरा बोर्ड ने जारी किया बारहवीं का रिजल्ट, ऐसे देखें

Fri, 31 Jul 2020 10:26 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 31 Jul 2020 10:26 AM IST
विज्ञापन
TBSE Tripura Board HS 12th Result 2020 declared know How to check results 
त्रिपुरा बोर्ड के बारहवीं के नतीजे घोषित - फोटो : social media

Tripura TBSE 12th HS Result 2020: त्रिपुरा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने बारहवीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर बारहवीं का रिजल्ट देख सकते हैं। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.tbse.in, www.tripura.nic.in व www.tripuraresults.nic.in है।

विज्ञापन


इस साल बारहवीं कक्षा में 80.80 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। साइंस स्ट्रीम में सबसे ज्यादा विद्यार्थी पास हुए हैं। बारहवीं के साइंस स्ट्रीम में 89.85 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। जबकि आर्ट में 79.52 फीसदी व कॉमर्स में 78.56 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। वहीं, बोर्ड ने मदरसा, आमिल, फाजिल आर्ट्स के नतीजे भी जारी किए गए।
विज्ञापन


ऐसे चेक करें नतीजे
-सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट tripuraresults.nic.in है।
-यहां आपको बारहवीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-इस पर क्लिक करते ही नया पेज खुल जाएगा।
-जहां अपना रोल नंबर व अन्य जानकारी भरने के बाद रिजल्ट खुल जाएगा।
विद्यार्थी अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं और उसका प्रिंट ले सकते हैं।

इस साल बिना पूरी परीक्षाओं के संपन्न हुए ही रिजल्ट जारी हुआ है। बता दें कि कोरोना महामारी की वजह से इस साल बारहवीं कक्षा का रिजल्ट देरी से जारी हुआ है और लॉकडाउन की वजह से स्थगित हुई परीक्षाओं को भी बाद में रद्द कर दिया गया था। जिन विषयों की परीक्षाएं नहीं हुई है उनके नंबर आतंरिक मूल्यांकन के जरिए दिए गए हैं। इसके अलावा, कोविड-19 की वजह से पैदा हुई स्थिति को देखते हुए सूबे में 30 फीसदी पाठ्यक्रम कटौती की भी घोषणा की गई है, ताकि विद्यार्थियों पर बोझ न पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed