फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   TBSE Exams 2020 postponed indefinitely due to COVID19 outbreak

कोरोना की दहशत: त्रिपुरा में 10वीं-12वीं की परीक्षाएं स्थगित, लॉक डाउन की घोषणा

Tue, 24 Mar 2020 12:11 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 24 Mar 2020 12:11 PM IST
विज्ञापन
TBSE Exams 2020 postponed indefinitely due to COVID19 outbreak
त्रिपुरा में परीक्षाएं स्थगित - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस की दहशत की वजह से त्रिपुरा में बोर्ड की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। त्रिपुरा बोर्ड के आधिकारिक नोटिफिकेशन में बताया गया है कि 23 मार्च से लेकर 31 मार्च के बीच होने वाली सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। ये परीक्षाएं कोरोना वायरस से विद्यार्थियों के बचाव के लिए टाली गई हैं। हालांकि, अभी परीक्षाओं की आगामी तारीखों की घोषणा नहीं हुई है और जल्द ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर इस संबंध में जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन


त्रिपुरा में दसवीं और 12वीं के साथ ही मदरसा अलीम, मदरसा फाजिल और मदरसा धर्मशास्त्र तक सभी की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। त्रिपुरा में लॉक डाउन की घोषणा भी हुई है ताकि कोरोना वायरस महामारी से लोगों को बचाया जा सके। मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार ने सूबे में लॉक डाउन की घोषणा की है। उन्होंने सोमवार को घोषणा की थी कि सूबे में मंगलवार दोपहर दो बजे से लेकर 31 मार्च तक लॉक डाउन रहेगा।
विज्ञापन


इस दौरान  सभी पब्लिक ट्रांसपोर्ट और कार्यालय बंद रहेंगे। लॉक डाउन के दौरान लोग अपने घरों में ही रहेंगे। आपको बता दें कि कोरोना से बचाव के लिए देश के कई राज्यों में लॉक डाउन और कई राज्यों में धारा 144 लगा दी गई है। स्कूल और कॉलेजों को बंद रखा गया है और सभी परीक्षाओं को 31 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed