फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   TBSE 10th Result 2021 declared How to check Tripura Board Madhyamik result

त्रिपुरा बोर्ड : टीबीएसई ने जारी किया कक्षा 10वीं का परिणाम, इस साल सुधरा पास प्रतिशत

Sun, 01 Aug 2021 03:58 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 01 Aug 2021 03:58 PM IST
सार

परिणाम से असंतुष्ट छात्रों के लिए कोविड-19 महामारी की स्थिति सामान्य होने के बाद एक अलग परीक्षा आयोजित की जाएगी। उसके बाद उनके परिणामों की घोषणा की जाएगी।
 

विज्ञापन
TBSE 10th Result 2021 declared How to check Tripura Board Madhyamik result
रिजल्ट पर खुशियां मनातीं छात्राएं - फोटो : pti

विस्तार

त्रिपुरा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (TBSE) ने 31 जुलाई, 2021 को कक्षा 10वीं के बोर्ड परीक्षा परिणामों की घोषणा कर दी है। छात्र अपना परिणाम देखने के लिए tripuraresults.nic.in और tripurainfo.com पर जा सकते हैं। वेबसाइट पर परिणाम लिंक भी एक्टिव हो चुके हैं। छात्र एसएमएस के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन


इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर टीबीएसई 12 <स्पेस> टाइप करके 54242 नंबर पर भेजना होगा। बोर्ड ने बताया कि परिणाम से असंतुष्ट छात्रों के लिए कोविड-19 महामारी की स्थिति सामान्य होने के बाद एक अलग परीक्षा आयोजित की जाएगी। ऑफलाइन परीक्षा ओर मूल्यांकन के बाद उनके परिणामों की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन


इस साल, बोर्ड का माध्यमिक परीक्षा के लिए पास प्रतिशत 80.62 फीसदी रहा है। अन्य वर्षों के विपरीत, राज्य शिक्षा बोर्ड इस वर्ष कोई मेरिट सूची प्रकाशित नहीं करेगा। इस साल माध्यमिक परीक्षा के लिए कुल 46,613 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जबकि उच्च माध्यमिक परीक्षा के लिए 27,205 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


त्रिपुरा बोर्ड द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, 426 स्कूलों ने 100 प्रतिशत परिणाम प्राप्त किए हैं। त्रिपुरा के दक्षिणी हिस्से में गोमती जिले ने बोर्ड के अंतरिम ग्रेडिंग फॉर्मूले के अनुसार आठ जिलों में उच्चतम उत्तीर्ण दर हासिल की है। इस वर्ष का परिणाम अनूठा है, क्योंकि परीक्षा आयोजित किए बिना परिणाम घोषित किए जा रहे हैं। परिणाम कोविड-19 महामारी के दौरान अपनाए गए अंतरिम फॉर्मूले पर आधारित होंगे।


टीबीएसई त्रिपुरा बोर्ड परिणाम की कैसे देखें
बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से परिणाम देखने के लिए, छात्र निम्नानुसार स्टेप्स का पालन कर सकते हैं – 

चरण 1: रिजल्ट वेबसाइट tripuraresults.nic.in पर जाएं।
चरण 2: परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: अपने विवरण का उपयोग करके लॉग-इन करें।
चरण 4: परिणाम दिखाई देने पर डाउनलोड कर लें या, उसका प्रिंट आउट ले लें।

बता दें कि छात्रों को अपनी स्क्रीन पर प्रदर्शित परिणाम का प्रिंट आउट लेना होगा। यह एक अंतरिम परिणाम के रूप में काम आएगी। जब तक कि बोर्ड द्वारा आधिकारिक मार्कशीट जारी नहीं की जाती। कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए, मार्कशीट आने तक यही अंतरिम मार्कशीट उच्च शिक्षा संस्थानों में प्रवेश में मदद करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed