TN 12th Result 2021: तमिलनाडु बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित, यहां इन स्टेप्स से देखें रिजल्ट
- तमिलनाडु सरकारी परीक्षा निदेशालय की ओर से कक्षा 12वीं का परिणाम जारी किया गया है।
- परिणाम आधिकारिक वेबसाइट tnresults.nic.in पर उपलब्ध कराया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु सरकारी परीक्षा निदेशालय की ओर से कक्षा 12वीं का परिणाम 2021 जारी कर दिया गया है। तमिलनाडु कक्षा 12वीं का परिणाम 19 जुलाई, 2021 को सुबह करीब 11 बजे घोषित हुआ है। छात्र अपना परिणाम बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट tnresults.nic.in पर उपलब्ध कराया गया है। छात्र अपने पंजीकृत रोल नंबर या नामांकन संख्या के साथ वेबसाइट पर लॉग इन कर सीधे वेबसाइट से परिणाम स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
तमिलनाडु बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2021: कैसे चेक करें
- आधिकारिक वेबसाइट tnresults.nic.in पर जाएं।
- "एचएसई (+2) 2020-2021 परिणाम" वाले लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट टैब पर क्लिक करें।
- आपका TN HSE परिणाम 2021 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए टीएन एचएसई परिणाम 2021 डाउनलोड करें।
गौरतलब है कि इस साल देशभर में कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि के कारण राज्य सरकार द्वारा कक्षा-12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया था। हालांकि, विभिन्न राज्य बोर्डों और केंद्रीय शिक्षा बोर्डों ने छात्रों का रिजल्ट तैयार करने के लिए अलग-अलग मूल्यांकन मानदंडों की घोषणा की थी। इससे पहले, जून में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने भी राज्य में कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए मूल्यांकन मानदंड की जारी किए थे, जिसे 10 सदस्यीय समिति द्वारा तैयार किया गया था।
यह था कक्षा 12वीं के लिए मूल्यांकन फॉर्मूला
टीएन बोर्ड के लिए 50:20:30 मूल्यांकन फॉर्मूला तैयार किया गया था। इस मानदंड के तहत, छात्रों को कक्षा 10वीं, 11वीं और कक्षा 12वीं के आंतरिक मूल्यांकन में उनके अंकों पर आकलन किया गया। राज्य ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा के अंकों के लिए 50 प्रतिशत वेटेज आवंटित किया था, शेष 50 फीसदी को कक्षा 11वीं और कक्षा 12वीं के बीच विभाजित किया था।
टीएनडीजीई वेबसाइट के अनुसार, कक्षा 12वीं के कुल अंकों की गणना ऐसे की गई -
- 50 प्रतिशत कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के अंक (उच्च अंकों वाले तीन विषयों का औसत)
- 20 प्रतिशत (प्रत्येक विषय) कक्षा 11वीं के परीक्षा परिणाम का वेटेज
- 30 प्रतिशत कक्षा 12वीं के प्रैक्टिकल और आंतरिक मूल्यांकन अंक
वहीं, इनके अलावा 11वीं कक्षा में फेल होने वाले छात्रों को न्यूनतम 35 फीसदी अंक देकर पास किया गया है।
पुनर्मूल्यांकन और परीक्षा आवेदन की छूट
इसके अलावा, जो छात्र नए मूल्यांकन मानदंड द्वारा गणना किए गए अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे, वे पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं या ऑफलाइन आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा में बैठने के लिए अनुरोध कर सकते हैं। फिर छात्र का अंतिम परिणाम केवल ऑफलाइन लिखित परीक्षा में छात्र द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर ही जारी होगा।
कमेंट
कमेंट X