फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Tamil Nadu governmor RN Ravi gives big statement on anti NEET bill

Tamil Nadu: 'मैं नीट विरोधी बिल को कभी मंजूरी नहीं दूंगा,' तमिलनाडु के राज्यपाल का बड़ा बयान

Sat, 12 Aug 2023 05:33 PM IST
श्वेता महतो एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 12 Aug 2023 05:33 PM IST
सार

आरएन रवि का स्पष्ट बयान राजभवन में यूजी-2023 में शीर्ष एनईईटी स्कोरर्स के साथ बातचीत के दौरान आया, जब एक अभिभावक ने राज्यपाल से एनईईटी पर प्रतिबंध लगाने की मंजूरी मांगी।
 

विज्ञापन
Tamil Nadu governmor RN Ravi gives big statement on anti NEET bill
RN Ravi - फोटो : Social Media

विस्तार

तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने शनिवार को बताया कि वह राज्य सरकार के एनईईटी विरोधी विधेयक को कभी मंजूरी नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि नेशनल इंट्रेंस कम एलिजिबिलिटी टेस्ट के बिना उपलब्धियां भविष्य के लिए पर्याप्त नहीं हैं। 
विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा, 'मैं ही आखिरी व्यक्ति हूं जो इस विधेयक को मंजूरी दूंगा, लेकिन मैं ऐसा कभी नहीं करूंगा। मैं नहीं चाहता हूं कि मेरे बच्चे भी अक्षम रह जाए।' आरएन रवि का स्पष्ट बयान राजभवन में यूजी-2023 में शीर्ष एनईईटी स्कोरर्स के साथ बातचीत के दौरान आया, जब एक अभिभावक ने राज्यपाल से एनईईटी पर प्रतिबंध लगाने की मंजूरी मांगी।
विज्ञापन


आरएन रवि ने कहा, 'मैं स्पष्ट रूप से कह रहा हूं, मैं एनईईटी बिल को कभी मंजूरी नहीं दूंगा।' हालांकि, कॉनक्यूरेंट विषय का मामला होने के कारण इस विधेयक को फिलहाल राष्ट्रपति के पास भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'जो भी सीबीएसई की किताब में दिया गया है, उससे ज्यादा की जरूरत नहीं है। मैंने देखा है बहुत सारे छात्र बिना कोचिंग सेंटर के ही परीक्षा पास कर जाते हैं। जिस किताब के बारे में वह बताते हैं, उसका एक स्तर है। यदि इस स्तर में गिरावट होती है तो बिना दोष दिए उसके स्तर को उठाने की कोशिश करनी चाहिए। सीबीएसई का स्तर बहुत अच्छा है और एनईईटी इससे बढ़कर नहीं है।' 


राज्यपाल ने कहा कि यहां किसी भी तरह का कोई भ्रम नहीं रहना चाहिए, एनईईटी देश में बरकरार रहेगा। मैं अपने बच्चों को योग्य बनाना चहता हूं, उन्हें देश में सक्षम बनाना चाहता हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed