TN Board Result 2020: तमिलनाडु बोर्ड की बारहवीं परीक्षा का रिजल्ट आज नहीं होगा जारी- जानिए पूरी जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु बोर्ड का बारहवीं कक्षा का रिजल्ट आज जारी नहीं होगा। सूबे के सरकारी परीक्षा निदेशालय का कहना है कि लॉकडाउन की वजह से आज बारहवीं कक्षा का रिजल्ट घोषित नहीं होगा। बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को रिजल्ट के लिए और इंतजार करना पड़ेगा। इससे पहले बोर्ड की तरफ से बारहवीं कक्षा के रिजल्ट के 24 अप्रैल को जारी होने की घोषणा हुई थी। लेकिन अब लॉकडाउन को देखते हुए परीक्षा निदेशालय ने साफ कर दिया है कि विद्यार्थियों को अभी 12वीं परीक्षा के परिणाम के लिए और इंतजार करना होगा।
इसे भी पढ़ें-लॉकडाउन: पटना यूनिवर्सिटी में 30 अप्रैल से शुरू होगी ऑनलाइन दाखिले की प्रक्रिया
गौरतलब है कि इस वक्त देश में कोरोना वायरस से बचाव के लिए दूसरे चरण का लॉकडाउन चल रहा है जो कि तीन मई तक है। ऐसे में तमिलनाडु बोर्ड बारहवीं कक्षा के रिजल्ट को लॉकडाउन खत्म होने के बाद ही जारी करेगा। संभावना है कि बोर्ड 12वीं के रिजल्ट को मई के पहले या दूसरे हफ्ते में जारी कर सकता है। हालांकि, अभी बोर्ड की तरफ से रिजल्ट की घोषणा को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। सूबे में 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 2 मार्च से लेकर 24 मार्च के बीच हुई थीं। लॉकडाउन लगने की वजह से सूबे में स्कूल और कॉलेज बंद हो गए थे जिसकी वजह से अभी तक बोर्ड का रिजल्ट जारी नहीं हो सका।
कमेंट
कमेंट X