फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Tamil Nadu Board Exam 2021 TN Class 12 language exam may get postponed

तमिलनाडु बोर्ड परीक्षा 2021: स्थगित हो सकती है बारहवीं की भाषा की परीक्षा, पढ़िए पूरी खबर

Tue, 13 Apr 2021 02:28 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 13 Apr 2021 02:28 PM IST
सार

तमिलनाडु बोर्ड की बारहवीं कक्षा की भाषा की परीक्षा स्थगित हो सकती है। 

विज्ञापन
Tamil Nadu Board Exam 2021 TN Class 12 language exam may get postponed
बोर्ड परीक्षा न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

तमिलनाडु बोर्ड की बारहवीं कक्षा की भाषा की परीक्षा स्थगित हो सकती है। बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 3 मई से शुरू हो रही है। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती की वजह से बारहवीं कक्षा की भाषा की परीक्षा स्थगित हो सकती है। विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना 2 मई को है। हालांकि, अभी बोर्ड की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं हुई है और न ही बारहवीं कक्षा के भाषा की परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम जारी हुआ है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-केरल प्रबंधन योग्यता परीक्षा: प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी, 17 अप्रैल तक दर्ज कराएं आपत्ति
विज्ञापन



लेकिन यह कहा जा रहा है कि बारहवीं कक्षा की भाषा की परीक्षा तीन मई की जगह 31 मई को हो सकती है। विधानसभा चुनाव के मतगणना को देखते हुए इस परीक्षा की तिथि आगे खिसक सकती है। इस साल बारहवीं कक्षा में करीब 8 लाख विद्यार्थी बैठेंगे। आपको बता दें कि इस साल वैश्विक कोरोना महामारी की वजह से बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं देरी से हो रही हैं। सूबे में कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं, ऐसे में संभव है कि बोर्ड परीक्षा को स्थगित कर दिया जाए। हालांकि, अभी इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। सूबे में बोर्ड परीक्षाएं मई से शुरू हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed