फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Swayam July Exam 2021 nta releases semester exam schedule at swayam.nta.ac.in

Swayam July Exam 2021: एनटीए ने स्वयं जुलाई परीक्षा 2021 की तिथियां जारी की, जानिए कब से शुरू होंगे एग्जाम

Sat, 25 Dec 2021 07:47 PM IST
राहुल मानव एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: राहुल मानव Updated Sat, 25 Dec 2021 07:47 PM IST
सार

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी(एनटीए)  ने स्वयं जुलाई परीक्षा 2021 की तारीखों का शेड्यूल जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने स्वयं पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण कराया है, वह आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in व  swayam.nta.ac.in पर जाकर जानकारी देखें।

विज्ञापन
Swayam July Exam 2021 nta releases semester exam schedule at swayam.nta.ac.in
nta - फोटो : social media

विस्तार

स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव-लर्निंग फॉर यंग एस्पाइरिंग माइंड्स (स्वयं) जुलाई परीक्षा 2021 के तिथियों की जानकारी राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी(एनटीए) ने जारी कर दी है। इनकी आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in व  swayam.nta.ac.in पर जाकर अभ्यर्थी परीक्षा तिथियों को जान सकते हैं।
विज्ञापन

एनटीए द्वारा भारतीय कृषि विकास, इवेंट मैनेजमेंट की मूल बातें, सोलर वाटर पंपिंग सिस्टम पर जागरूकता कार्यक्रम, साइबर सुरक्षा का परिचय, राजनीतिक सिद्धांत का परिचय, समाजशास्त्र का परिचय, व्यक्तित्व विकास, फोटो जर्नलिज्म जैसे विभिन्न पाठ्यक्रमों की पूरी डेटशीट जारी की गई है। उम्मीदवार अच्छी तरीके से सभी दिशा-निर्देशों को पड़ें। कुछ पाठ्यक्रमों की परीक्षा कंप्यूटर आधारित आयोजित होगी। वहीं, कुछ पाठ्यक्रमों की परीक्षा पेन और पेपर के माध्यम से आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

स्वयं जुलाई परीक्षा,2021 18 फरवरी और 19 फरवरी,2022 को होने वाली परीक्षा दो चरणों में होगी। पहले चरण के तहत सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक परीक्षा होगी। वहीं दूसरे चरण के तहत दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे के दौरान परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

SWAYAM July 2021 के लिए है पंजीकरण का अवसर

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने जुलाई 2021 सेमेस्टर के लिए स्वयं पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 16 दिसंबर,2021 को शुरू की थी। मुफ्त ऑनलाइन शिक्षण पाठ्यक्रमों से जुड़ने के लिए इच्छुक उम्मीदवार 02 जनवरी, 2022 तक स्वयं पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार, स्वयं की आधिकारिक वेबसाइट swayam.nta.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

SWAYAM July Exam 2021 की महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन पत्र ऑनलाइन जमा करने की तिथि - 16 दिसंबर 2021 से 02 जनवरी 2022
शुल्क को जमा करने की अंतिम तिथि - 03 जनवरी 2022 (रात 11:50 बजे तक)
आवेदन पत्र के विवरण में सुधार का मौका की तारीख - 04 जनवरी 2022 से 06 जनवरी 2022
एनटीए वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की तिथि - घोषणा  बाद में की जाएगी
परीक्षा की तिथि -  18 व 19 फरवरी,2022
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed