SWAYAM July 2024 Registration: स्वयं जुलाई सत्र के लिए बढ़ी आवेदन तिथि, यहां देखें संशोधित कार्यक्रम
SWAYAM July 2024 Registration: एनटीए ने अपनी ने स्वयं जुलाई सेमेस्टर परीक्षा के लिए आवेदन की समयसीमा बढ़ा दी है। जिन इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SWAYAM July 2024 Registration: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स (SWAYAM) जुलाई 2024 सेमेस्टर परीक्षा के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (exam.nta.ac.in/swayam) पर 4 नवंबर, 2024 तक पंजीकरण कर सकेंगे।
नवीनतम अधिसूचना में कहा गया है, "उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र में उनके द्वारा प्रस्तुत विवरणों में सुधार https://exams.nta.ac.in/swayam पर सुधार विंडो के माध्यम से ऑनलाइन कर सकते हैं, जब सुधार/ संपादन विंडो लाइव हो।"
भारत सरकार द्वारा शुरू की गई स्वयं उन छात्रों के लिए डिजिटल डिवाइड को पाटने का प्रयास करती है जो अब तक डिजिटल क्रांति से अछूते रहे हैं और ज्ञान अर्थव्यवस्था की मुख्यधारा में शामिल नहीं हो पाए हैं। प्रमाणन पाठ्यक्रमों के लिए स्वयं जुलाई 2024 सेमेस्टर परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। शिफ्ट 1 सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और शिफ्ट 2 दोपहर 3 से शाम 6 बजे के बीच होगी।
इस दिन होगी परीक्षा
पहले घोषित कार्यक्रम के अनुसार, स्वयं जुलाई 2024 परीक्षा 7, 8, 14 और 15 दिसंबर, 2024 को आयोजित की जाएगी। प्रत्येक शिफ्ट 180 मिनट की अवधि की होगी। यह परीक्षा 525 विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाएगी। कुछ पेपर कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित किए जाएंगे, जबकि कुछ अन्य हाइब्रिड मोड में आयोजित किए जाएंगे, यानी आंशिक रूप से सीबीटी मोड में और आंशिक रूप से पेपर-पेन मोड में एनटीए द्वारा आयोजित टर्म एंड लिखित परीक्षा में 40% अंक और आंतरिक मूल्यांकन में अलग से 40% अंक प्राप्त करने वाले, प्रमाण पत्र और क्रेडिट हस्तांतरण के लिए पात्र होंगे।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (exam.nta.ac.in) पर जाएं
- अब SWAYAM जुलाई 2024 पंजीकरण विंडो पर जाएं।
- इसके बाद अपना पंजीकरण कराएं और फॉर्म भरें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा कर दें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र डाउनलोड करें और उसका एक प्रिंटआउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X