फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   swayam july 2021 registration for free online courses begins check dates at swayam.nta.ac.in

Swayam July 2021: एनटीए ने स्वयं पाठ्यक्रम में शुरू किया पंजीकरण,  जानिए कब तक है आवेदन का मौका

Sat, 18 Dec 2021 09:20 PM IST
राहुल मानव एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: राहुल मानव Updated Sat, 18 Dec 2021 09:20 PM IST
सार

एनटीए ने स्वयं जुलाई 2021 सेमेस्टर की प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है। 2 जनवरी, 2022 तक उम्मीदवारों के पास आवेदन का अवसर है। इस आधिकारिक वेबसाइट swayam.nta.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
swayam july 2021 registration for free online courses begins check dates at swayam.nta.ac.in
nta - फोटो : social media

विस्तार

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने जुलाई 2021 सेमेस्टर के लिए स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव-लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स (स्वयं) पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण शुरू कर दिए हैं। मुफ्त ऑनलाइन शिक्षण पाठ्यक्रमों से जुड़ने का अच्छा अवसर है। उम्मीदवार 02 जनवरी, 2022 तक स्वयं पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार, स्वयं की आधिकारिक वेबसाइट swayam.nta.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


स्वयं 2021 की परीक्षा फरवरी 2022 में आयोजित होने वाली है। इस प्रवेश परीक्षा में कुल 180 मिनट मिलेंगे। परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले चरण में सुबह 09 से दोपहर 12 बजे के दौरान परीक्षा होगी। वहीं, दूसरे चरण की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे के दौरान आयोजित होगी।  

विज्ञापन


शिक्षाविद व नौकरीपेशा भी कर सकते हैं आवेदन

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने स्वयं के जुलाई 2021 सत्र के लिए बड़े पैमाने पर नए ऑनलाइन पाठ्यक्रम (मूक) या एमओओसी को खोलने की घोषणा की थी। जुलाई 2021 सेमेस्टर में स्वयं प्लेटफॉर्म पर 83 स्नातक और 40 स्नातक गैर-इंजीनियरिंग एमओओसी की पेशकश की जाएगी। ऑनलाइन शिक्षा को बढ़ावा देते हुए,इस मंच के माध्यम से कुल 300 पाठ्यक्रमों को पढ़ाए जाने की योजना है। किसी भी विश्वविद्यालय या कॉलेज के छात्र, जो भी इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेना चाहते हैं। वह अपने पाठ्यक्रम के क्रेडिट ट्रांसफर का भी लाभ उठा सकेंगे। शिक्षाविद और नौकरीपेशा से जुड़े लोग स्वयं 2021 पाठ्यक्रम से फायदा उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


स्वयं जुलाई 2021 की महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन पत्र ऑनलाइन जमा करने की तिथि - 16 दिसंबर 2021 से 02 जनवरी 2022
  • शुल्क को जमा करने की अंतिम तिथि - 03 जनवरी 2022 (रात 11:50 बजे तक)
  • आवेदन पत्र के विवरण में सुधार का मौका की तारीख - 04 जनवरी 2022 से 06 जनवरी 2022
  • एनटीए वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की तिथि - घोषणा  बाद में की जाएगी
  • परीक्षा की तिथि - फरवरी 2022

स्वयं जुलाई 2021 को ऐसे करें आवेदन

 

  • उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट swayam.nta.ac.in पर जाना होगा।
  • होमपेज पर उपलब्ध लिंक स्वयं के लिए लॉगिन- जुलाई 2021 सेमेस्टर पंजीकरण पर क्लिक करें।
  • एक वैध ईमेल आईडी दर्ज करें और ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के लिए आगे बढ़े।
  • सिस्टम से एक आवेदन अंक सामने प्रदर्शित होगा, उसे नोट करें और निर्देशानुसार विवरण दर्ज करें
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन विवरण को अच्छी तरह से जांचें।
  • अब परीक्षा शुल्क का भुगतान करें और अंत में स्वयं 2021 आवेदन पत्र जमा करें।
  • आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed