{"_id":"5f69a5f88ebc3edf1f22ad23","slug":"supreme-court-asks-central-board-of-secondary-education-to-declare-results-of-compartment-exams-as-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट ने सीबीएसई से कहा- जल्द घोषित करें कंपार्टमेंट परीक्षा के परिणाम","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
सुप्रीम कोर्ट ने सीबीएसई से कहा- जल्द घोषित करें कंपार्टमेंट परीक्षा के परिणाम
Tue, 22 Sep 2020 12:51 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 22 Sep 2020 12:51 PM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : social media
उच्चतम न्यायालय ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से कहा कि कंपार्टमेंट परीक्षा के परिणाम जल्द से जल्द घोषित करें। अदालत ने इसके साथ ही सीबीएसई को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए भी कहा है। कोर्ट ने निर्देश दिया है कि वर्तमान शैक्षणिक वर्ष में कॉलेजों में आवेदन करने के लिए करीब 2 लाख छात्रों को सक्षम करने के लिए सीबीएसई, यूजीसी के साथ समन्वय करें।
विज्ञापन
कोर्ट ने कहा है कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि कंपार्टमेंट परीक्षा में पास होने वाले छात्रों को वर्तमान शैक्षणिक वर्ष में कॉलेजों में प्रवेश मिल जाए।
विज्ञापन
Supreme Court asks Central Board of Secondary Education to declare results of compartment exams as soon as possible and coordinate with UGC to enable around 2 lakh students to apply in colleges in the current academic year
— ANI (@ANI) September 22, 2020
विज्ञापन
उच्चतम न्यायालय का कहना है कि यह सामान्य वक्त नहीं है और ऐसे में विद्यार्थियों के लिए सीबीएसई को यूजीसी के साथ तालमेल के साथ काम करना चाहिए।
कमेंट
कमेंट X