{"_id":"5c411cfcbdec221a37667b26","slug":"study-of-artificial-intelligence-will-be-started-in-iit-from-july-session","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी में जुलाई सत्र से शुरू होगी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की पढ़ाई","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
आईआईटी में जुलाई सत्र से शुरू होगी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की पढ़ाई
Fri, 18 Jan 2019 05:55 AM IST
Gaurav Pandey
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Fri, 18 Jan 2019 05:55 AM IST
विज्ञापन
आईआईटी में बीटेक प्रोग्राम में जुलाई सत्र से छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस कोर्स में पढ़ाई का मौका मिलेगा। आईआईटी हैदराबाद जुलाई सत्र से आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस कोर्स की पढ़ाई शुरू करने जा रहा है। इस कोर्स में भी दाखिला जेईई एडवांस स्कोर के आधार पर ही मिलेगा। खास बात यह है कि राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बाजार में उक्त कोर्स की बेहद मांग है। इसलिए यदि बीटेक में छात्र इस कोर्स की पढ़ाई करते हैं तो नौकरी मिलने में बेहद आसानी होगी।
विज्ञापन
आईआईटी हैदराबाद के डायरेक्टर प्रो. यूबी देसाई के मुताबिक, 2019 सत्र से बीटेक प्रोग्राम में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस कोर्स शुरू करने की मंजूरी मिल गई है। एआईटी (यूएस) के बाद भारत में इस कोर्स की पढ़ाई करवाने के मामला में आईआईटी हैदराबाद दुनिया में तीसरा संस्थान होगा। नया कोर्स शुरू करने के लिए हैदराबाद कैंपस में डिपार्टमेंट ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस गठित किया गया है।
विज्ञापन
छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और मशीन लर्निंग पर प्रैक्टिकल से लेकर थियोरी की पूरी पढ़ाई करवाई जाएगी। पहले बैच में 20 सीटें होंगी। उसके बाद प्रति वर्ष सीट बढ़ाई जाएगी। इससे पहले आईआईटी हैदराबाद एमटेक प्रोग्राम में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और मशीन लर्निंग पर पढ़ाई शुरू करवा चुका है। प्रो. देसाई के मुताबिक, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस व मशीन लर्निंग की पढ़ाई के साथ-साथ रिसर्च पर भी फोकस किया जाएगा। गौरतलब है कि एमटेक प्रोग्राम में तो आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस व मशीन लर्निंग कोर्स में पढ़ाई करवायी जा रही है, लेकिन बीटेक में यह कोर्स फिलहाल नहीं है।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X