लेह की खूबसूरत वादियों में कर सकेंगे MBBS की पढ़ाई, खुल रहा है मेडिकल कॉलेज
- लेह में खुलने जा रहा है सरकारी मेडिकल कॉलेज
- भवन निर्माण के लिए डीपीआर तैयार
- केंद्र सरकार देगी 325 करोड़ रुपये का फंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अब आपको लेह की खूबसूरत वादियों में मेडिकल कोर्सेज की पढ़ाई करने का मौका मिलने वाला है। इस क्षेत्र में जल्द ही सरकारी मेडिकल कॉलेज (GMC) खुलने जा रहा है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, लेह के पहाड़ी इलाके में स्वास्थ्य व चिकित्सा की सुविधाओं से लैस यह लेह का पहला मेडिकल कॉलेज होगा।
जम्मू-कश्मीर प्रशासन के अनुसार, इस मेडिकल कॉलेज के लिए शे सिंधु घाट गांव में करीब 25.125 एकड़ का भूभाग चिन्हित किया गया है। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग इस सरकारी मेडिकल कॉलेज की स्थापना करेगा।
विभाग ने कॉलेज के निर्माण के लिए डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) और तकनीकि रिपोर्ट तैयार कर ली है। ये दोनों चीजें केंद्र सरकार द्वारा 75 नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना के लिए जारी दिशानिर्देशों के अनुसार तैयार की गई हैं।
ये भी पढ़ें : ...तो क्या देश में 57% डॉक्टर्स फर्जी हैं, इस चौंकाने वाले सच को सरकार ने भी माना
केंद्र सरकार देगी 325 करोड़ रुपये
इस कॉलेज के निर्माण के लिए केंद्र सरकार 325 करोड़ रुपये देगी। इनमें से 115 करोड़ रुपये छात्रों के हॉस्टल और 80 करोड़ रुपये शिक्षकों के रेसिडेंस के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे। जबकि 70 करोड़ मेडिकल उपकरणों और 60 करोड़ रुपये टीचिंग हॉस्पिटल के विकास के लिए प्रयोग किए जाएंगे।
बता दें कि जम्मू-कश्मीर स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने पांच नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों की स्थापना की है। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (MCI) ने कठुआ, रजौरी, अनंतनाग और बारामूला में प्रति संस्थान 100 सीटों पर एमबीबीएम कोर्स में दाखिले की अनुमति दी है।
ये भी पढ़ें : भारत में किस देश से आते हैं सबसे ज्यादा छात्र, उत्तर प्रदेश भी है इनकी पसंद
कमेंट
कमेंट X