फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Students will study creatively in Delhi government schools, starting from February 24; circular issued

Delhi School: सरकारी स्कूलों में नाटक की विधा से पढ़ेंगे विद्यार्थी, 24 फरवरी से होगी शुरुआत; सर्कुलर हुआ जारी

Sun, 23 Feb 2025 03:08 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 23 Feb 2025 03:08 PM IST
सार

Delhi govt School: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में छात्र नाटक की विधा से पढ़ेंगे। इसकी शुरूआत 24 फरवरी से होगी। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने सर्कुलर किया जारी है।

विज्ञापन
Students will study creatively in Delhi government schools, starting from February 24; circular issued
Delhi govt School - फोटो : freepik

विस्तार

Delhi School: दिल्ली के सरकारी स्कूलों के छात्र रचनात्मक अंदाज में पढ़ेंगे। स्कूली छात्रों को नाटक को विधा के माध्यम से कक्षा में पढ़ाया जाएगा। इसके लिए शिक्षकों को क्षमता का निर्माण होगा।

विज्ञापन


राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय की टीम टीजीटी शिक्षकों को प्रशिक्षित करेगी। इस संबंध में शिक्षा विभाग के अधीन आने वाले राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के संयुक्त निदेशक डॉ. नाहर सिंह ने सर्कुलर जारी किया है। दो अलग-अलग चक्रों में इंग्लिश, हिंदी और सोशल साइंस में रूचि रखने वाले शिक्षकों को प्रशिक्षण मिलेगा। 

विज्ञापन

24 फरवरी से होगी शुरुआत 

इसकी शुरुआत 24 फरवरी से होगी। संयुक्त निदेशक डॉ. नाहर सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में सीखने-सिखाने के लिए नाटक को भी प्राथमिकता दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे छात्रों की पढ़ाई को रूचिकर बनाया जा सकें। पहली से लेकर कक्षा दसवीं के छात्रों को हिंदी, इंग्लिश और सोशल साइंस विषय नाटक के माध्यम से पढ़ाएंगे। इससे बच्चों की सीखने की क्षमता का निर्माण होगा। विषयों को आसानी से समझ सकेंगे। 

पहली बार इस तरह की पहल की हुई शुरूआत

पहली बार इस तरह की पहल कक्षा में पढ़ाने के लिए की जा रही है। जिसके लिए पहले मास्टर शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे। पहले चरण के लिए 100 शिक्षकों को राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय व दूसरे संस्थान प्रशिक्षित करेंगे। फिर यह मास्टर शिक्षक दूसरे शिक्षकों को प्रशिक्षण देंगे। इसके बाद शिक्षक कक्षा में पढ़ाने के लिए नाटक की विधा का इस्तेमाल करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed