फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Students will get 360-degree holistic assessment with NEP: Ramesh Pokhriyal

शिक्षा मंत्री ने कहा-नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के जरिए छात्रों का होगा 360 डिग्री समग्र मूल्यांकन

Thu, 27 Aug 2020 03:45 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 27 Aug 2020 03:45 PM IST
विज्ञापन
Students will get 360-degree holistic assessment with NEP: Ramesh Pokhriyal
रमेश पोखरियाल निशंक - फोटो : ट्विटर

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने गुरुवार को कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के जरिए छात्रों का 360 डिग्री समग्र मूल्यांकन होगा। उन्होंने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के जरिए छात्र, अभिभावक और शिक्षक भी मूल्यांकन करने में सक्षम होंगे। शिक्षा मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए यह बात कही है।

विज्ञापन


उन्होंने 'शिक्षा सम्मान' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत स्कूलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पेश करने वाला पहला देश होगा, क्योंकि भारत के छात्र प्रतिभा से समृद्ध हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि नई शिक्षा नीति ऐसी है कि एक छात्र न केवल पढ़ाई करेगा, बल्कि उसे क्षेत्र में भी एक्सपोजर मिलेगा।स्कूल से पास होने के बाद छात्र 'आत्मनिर्भर'बन जाएंगे। उन्होंने कहा कि हम इंटर्नशिप के साथ ही छठी कक्षा से व्यावसायिक शिक्षा लाए हैं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-JEE- NEET EXAM 2020: 15 लाख से ज्यादा छात्र डाउनलोड कर चुके हैं प्रवेश पत्र
विज्ञापन
विज्ञापन



शिक्षा मंत्री निशंक ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति सभी सुझावों पर विस्तार से विचार करने के बाद लाई गई है। अगर हम मातृभाषा में पढ़ाने की बात करते हैं, तो शीर्ष विकसित देश अपने छात्रों को अपनी मातृभाषा में ही पढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम किसी भी भाषा का विरोध नहीं करते हैं। किसी भी भाषा को किसी पर थोपा नहीं जाएगा। लेकिन छात्रों को उतनी भाषाएं सीखने की आजादी होनी चाहिए जितनी वो चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हम नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के जरिए अतीत को अपने भविष्य के साथ जोड़ेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed