KVS: ऑनलाइन क्लास के जरिए पढ़ेंगे छठी से आठवीं तक के छात्र, तैयार है पूरा टाइम टेबल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Kendriya Vidyalaya : सोमवार से राष्ट्रीय राजधानी के केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा छठी से 8वीं तक के छात्रों के लिए ऑनलाइन क्लास शुरू हो जाएंगी। जिसके लिए टाइम टेबल तैयार हो गया है। इन स्कूलों में नौवीं और 12वीं की कक्षा पहले से ही ऑनलाइन चल रही हैं। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के सुझाव के बाद केन्द्रीय विद्यालय संगठन ने यह कदम उठाया है।
Dear KVians!
Login to Twitter and share your Innovative Ideas to improve online education in India using #BharatPadheOnlineविज्ञापन
Tag @HRDMinistry & @DrRPNishankविज्ञापन विज्ञापन
'OR'
Mail your ideas at bharatpadheonline.mhrd@gmail.com
Entries valid till 16th April.
Send your response NOW! pic.twitter.com/jup0GzyHRn — Kendriya Vidyalaya Sangathan (@KVS_HQ) April 11, 2020
अकेडमिक कैलेंडर जारी रखने के लिए और कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के सदुपयोग करने के लिए केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ऑनलाइन माध्यमों के प्रयोग से कक्षाओं को आरंभ करने का सुझाव दिया। इसके लिए छात्रों को फेसबुक पर अपनी आईडी बनानी होगी और यूट्यूब के माध्यम से भी पढ़ सकते हैं। वहीं नौवीं से 12वीं कक्षा के अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन क्लास में भाग लेते हुए 90,000 बार वीडियो देखें और 40,000 बार कमेंट किये है। इन लाइव कक्षाओं को शुरू करने के लिए सभी विषयों और कक्षाओं के शिक्षकों की एक टीम को चुना गया है।
केंद्रीय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें - IIT: लॉकडाउन के बीच संस्थान की कोशिश, छात्र ऐसे कर सकेंगे ऑनलाइन इंटर्नशिप
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X