फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Students of Class 1 to 8 will be automatically promoted to next class, says West Bengal Education Minister

पश्चिम बंगाल: शिक्षा मंत्री ने कहा- पहली से लेकर आठवीं तक के विद्यार्थी बिना परीक्षा के होंगे पास

Thu, 02 Apr 2020 03:39 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 02 Apr 2020 03:39 PM IST
विज्ञापन
Students of Class 1 to 8 will be automatically promoted to next class, says West Bengal Education Minister
विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला

पश्चिम बंगाल में पहली से लेकर आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थी बिना परीक्षा के ही अगली कक्षा में पदोन्नत होंगे। शिक्षा मंत्री ने गुरुवार को यह जानकारी दी है। सूबे के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी का कहना है कि कोरोना वायरस की वजह से देश में जो स्थिति बनी है उसमें पहली से लेकर आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के ही अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्कूल शिक्षा विभाग ने यह फैसला लिया है कि पहली से लेकर आठवीं तक के किसी भी विद्यार्थी को फेल नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

 

शिक्षा मंत्री ने कहा कि स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं कि आठवीं कक्षा तक के किसी भी विद्यार्थी को फेल नहीं किया जाएगा और बिना परीक्षा लिए ही अगली कक्षा में पदोन्नत किया जाएगा।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-लॉकडाउन: विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित न हो इसलिए राजस्थान सरकार ने पेश किया फ्री लर्निंग एप
विज्ञापन
विज्ञापन



गौरतलब है कि इस वक्त देश में कोरोना वायरस की वजह से 21 दिन का लॉकडाउन चल रहा है। ऐसे में सभी स्कूल बंद हैं और परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए 16 मार्च को ही स्कूलों को बंद करने का निर्देश जारी कर दिया था। शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने कहा कि शिक्षा विभाग ऐसी व्यवस्था कर रहा है कि नौवीं से लेकर बारहवीं तक के विद्यार्थियों की पढ़ाई का हर्जाना न हो और वो तकनीकी के जरिए अपनी पढ़ाई सुचारू रख सकें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश के बाद जल्द ही ऐसी व्यवस्था को लागू किया जाएगा। बता दें कि इससे पहले सीबीएसई सभी संबद्ध स्कूलों को आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के ही पास करने के निर्देश जारी कर चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed