फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Rajasthan Government, Bright Tutee Launch Free Digital Learning App For School Students

लॉकडाउन: विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित न हो इसलिए राजस्थान सरकार ने पेश किया फ्री लर्निंग एप

Wed, 01 Apr 2020 10:30 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 01 Apr 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan Government, Bright Tutee Launch Free Digital Learning App For School Students
विद्यार्थी

लॉकडाउन के दौरान विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित न हो इसके लिए राजस्थान सरकार ने फ्री डिजिटल लर्निंग एप पेश किया है। विद्यार्थी इस एप के जरिए कोरोना वायरस से बचाव के लिए चल रहे लॉकडाउन के दौरान घर बैठे ही विभिन्न विषयों की पढ़ाई कर सकते हैं। सूबे की सरकार ने इस एप को ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म ब्राइट ट्विटी के साथ मिलकर पेश किया है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का कहना है कि इस एप के जरिए विद्यार्थी घर बैठे ही पढ़ाई कर सकते हैं। इसे पेश करने का मकसद ही है कि विद्यार्थियों की पढ़ाई को कोई नुकसान न पहुंचे।

विज्ञापन

 

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सभी विद्यार्थियों से इस एप के जरिए पढ़ाई करने की अपील की है। इस एप के जरिए कक्षा नौवीं और दसवीं के छात्र 31 जुलाई तक फ्री में ऑनलाइन पठन सामग्री हासिल कर सकते हैं। इस एप पर विद्यार्थी अपने विषय से संबंधित वीडियो भी देख सकते हैं। एप के जरिए विद्यार्थी विषय- वार अध्ययन सामग्री के वीडियो हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन


 

इस एप के जरिए विज्ञान और गणित की पढ़ाई भी की जा सकती है। विद्यार्थियों को इस एप पर हिंदी और अंग्रेजी में नौवीं और दसवीं कक्षा का कंटेंट मिलेगा। विद्यार्थी अपने विषय की पठन सामग्री को इस ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म की वेबसाइट से भी हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा विद्यार्थी चाहे तो इस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड भी कर सकते हैं। इस एप के लिए विद्यार्थियों को पंजीकरण करना होगा। विद्यार्थी अपने बोर्ड और शिक्षा माध्यम के जरिए इस एप पर पंजीकरण करा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-कोरोना वायरस: छत्तीसगढ़ में दसवीं-बारहवीं को छोड़कर सभी कक्षाओं के विद्यार्थी बिना परीक्षा के ही होंगे पास


आपको बता दें कि इस वक्त देश में कोरोना वायरस से बचाव के लिए 21 दिन का लॉकडाउन चल रहा है जो कि 14 अप्रैल को खत्म हो रहा है। लॉकडाउन की वजह से सभी राज्यों में स्कूल और कॉलेज बंद हैं। कई प्रतियोगी परीक्षाओं को भी रद्द कर दिया गया है। ऐसे में विद्यार्थी घर बैठे ही ऑनलाइन अपने-अपने विषय की पढ़ाई कर रहे हैं। कई निजी स्कूलों में विद्यार्थियों की कक्षा ऑनलाइन ली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed