फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   students of CISCE board will participate in national school games

राष्ट्रीय स्कूल खेलों में भाग लेंगे CISCE बोर्ड के विद्यार्थी

Sat, 18 Nov 2017 03:14 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 18 Nov 2017 03:14 PM IST
विज्ञापन
students of CISCE board will participate in national school games
खिलाड़ियों को दिसंबर में होने वाले 'खेलो इंडिया' प्रोग्राम में हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है।

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) बोर्ड के विद्यार्थी 63वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों में भाग ले सकेंगे। इस साल खेलों में भाग लेने के लिए बोर्ड को खेल मंत्रालय ने अनुमति दी है। सीआईएससीई को अस्थायी सदस्य के रूप में आमंत्रित किया गया है। वहीं, इन खेलों में सर्वश्रेष्ठ रहने वाले को भारत सरकार के दिसंबर में होने वाले 'खेलो इंडिया' प्रोग्राम में हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है। 

विज्ञापन


पढ़ें: आठ साल तक नहीं बदलेगा एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम

विज्ञापन

सीआईएससीई के चीफ एग्जीक्यूटिव व सचिव गैरी अराथून के मुताबिक, स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) की ओर से खेलों में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। हालांकि बोर्ड वर्ष 2018 तक एक स्वतंत्र इकाई के रूप में एसजीएफआई में शामिल होना चाहता है। वहीं, अनुमति मिलने के बाद काउंसिल से संबद्ध स्कूलों के बच्चे एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, हॉकी, फुटबॉल, स्विमिंग व वॉलीबाल प्रतिस्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे।

पढ़ें: IIT मद्रास ने EMBA 2018 के लिए शुरू किया रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें आवेदन

विज्ञापन

जो छात्र इन खेलों में श्रेष्ठ रहेंगे उन्हें दिल्ली में 22 से 30 दिसंबर के दौरान होने वाले ‘खेलो इंडिया’ प्रोग्राम में हिस्सा लेने के लिए चुना जा सकता है। गैरी के मुताबिक, 'हमारी ओर से अपनी उपस्थिति इन खेलों में दर्ज कराने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा था। जिसके बाद बोर्ड ने युवा एवं खेल मंत्रालय और स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के अधिकारियों से लगातार बैठकें की।' उन्होंने कहा कि बोर्ड ने हमेशा बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया और प्रोत्साहित किया है, साथ ही शैक्षणिक व खेलों व अन्य गतिविधियों पर अधिक जोर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed