फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Students and teachers of Royal University bhutan visited invertis University

भूटान के छात्रों ने किया इन्वर्टिस का दौरा, रॉयल यूनिवर्सिटी से इन्वर्टिस ने स्थापित किये मधुर संबंध

Tue, 15 May 2018 02:33 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Tue, 15 May 2018 02:33 PM IST
विज्ञापन
Students and teachers of Royal University bhutan visited invertis University
इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी में भूटान के छात्रों एवं शिक्षकों ने दौरा किया, ये छात्र रॉयल यूनिवर्सिटी ऑफ़ भूटान के गेडू कॉलेज ऑफ़ बिज़नेस मैनेजमेंट स्टडीज से आये थे। इन्वर्टिस विश्वविद्यालय से मधुर रिश्ते को स्थापित करने के लिए रॉयल यूनिवर्सिटी से जो पदाधिकारी आये थे उनका मुख्य उद्देश्य यहाँ की शिक्षा प्रणाली का आदान प्रदान करना था जिससे शिक्षा को और भी प्रभावी बना सके। पिछले कुछ वर्षों में अपार सफलताओं से इन्वर्टिस ने शिक्षा जगत में अपनी अलग पहचान स्थापित कर ली है। उसी के परिणामस्वरूप इन्वर्टिस वैश्विक पहचान बनाने में सफल है।
विज्ञापन


इस यूनिवर्सिटी दौरे में लगभग 50 छात्र एवं पदाधिकारी रहे। इस दौरान इन्वर्टिस के पदाधिकारियों के साथ एक बैठक संपन्न हुई जिसमे पदाधिकारियों ने इन्वर्टिस के सभी विभागों का विस्तार से विवरण दिया। इस दौरान छात्रों को उनके भविष्य के लिए प्रेरित किया, बिज़नेस स्कूल से आये छात्रों को वित्तीय दुनिया की जानकारी प्रदान की और बाजारी खतरे से अवगत भी कराया। 
विज्ञापन


इस दौरान छात्रों ने पुरे विश्वविद्यालय कैंपस का दौरा किया और अपनी प्रसन्नता ज़ाहिर करते हुए कहा कि इन्वर्टिस का कैंपस काफी खूबसूरत एवं विश्वस्तरीय है। इसके साथ ही रॉयल यूनिवर्सिटी से आये पदाधिकारियों ने इन्वर्टिस से रिश्ते स्थापित करने की बात कही। साथ ही इन्वर्टिस छात्रों की सफलता में शिक्षकों की भूमिका और विश्वविद्यालय को महत्त्वपूर्ण बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस यात्रा के दौरान भूटान के छात्र इन्वर्टिस के छात्र से रूबरू हुये। सभी काफी खुश एवं उत्साहित दिखे और कहा कि यदि मौक़ा मिला तो लगातार इन्वर्टिस का दौरा करेंगे और छात्रों का आदान प्रदान करेंगे।

इस दौरान इनवर्टिस के कुलपती प्रो.जगदीश राय, प्रो.वाईस चांसलर प्रो.वाई.डी.एस.आर्या, डीन मैनेजमेंट डॉ.मनीष गुप्ता, डीन इंजीनियरिंग डॉ.आर.के.शुक्ला, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ.पी.पी.सिंह, शिवेन्दु मिश्रा, अन्य पदाधिकारी एवं शिक्षकगण साथ रहे और भूटान से आने के लिए उनको धन्यवाद दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed