फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Students created a new Internet tool

आईपी यूनिवसिर्टी के तीन छात्रों ने बनाया इंटरनेट का नया टूल

Fri, 13 May 2016 06:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 13 May 2016 06:55 PM IST
विज्ञापन
Students created a new Internet tool
demo pic

इंटरनेट पर निजी जानकारी की सुरक्षा की बहस के बीच दिल्ली के तीन छात्रों के स्टार्टअप ने एक नया इंटरनेट टूल बनाया है. इसकी मदद से कोई वेबसाइट या ई-कामर्स युनिट अपने यूज़र्स की निजी जानकारी लिए बिना उन्हें अपने साथ जुड़ने की सुविधा देती है.

विज्ञापन


दिल्ली के इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग लास्ट ईयर के छात्र विपुल गर्ग, रिषभ सक्सेना और अक्षय महाजन ने ‘लेट रीच’ नाम से स्टार्टअप शुरू किया. उन्होंने ‘लेट रीच’ नाम से ही एक नोटिफिकेशन टूल डेवलप किया है जो ई-कॉमर्स सेक्टर में काम करने वाली कंपनियों को अपने कस्टमर्स से जुड़े रहने में मदद करता है और इसके लिए उनसे उनकी निजी जानकारियां भी नहीं मांगता. ‘लेट रीच’ को हाल ही में वी क्म्यूनिकेशन से फंड मिला है और यह स्टार्टअप 24 देशों की करीब 700 वेबसाइट को अपनी सुविधा दे रही हैं.
विज्ञापन


गर्ग ने बताया, ‘‘अभी ऑनलाइन कंपनियों या वेबसाइट कस्टमर्स के साथ जुड़ने के लिए उनकी ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर या और कोई निजी जानकारी लेती हैं ताकि वह समय-समय पर कस्टमर्स को अपने प्रोडक्ट्स से जुड़ी जानकारी भेज सकें. इसके अलावा कस्टमर्स से जुड़े रहने के लिए कंपनियां उन्हें अपने मोबाइल एप डाउनलोड करने या अपने न्यूजलेटर सब्सक्राइब करने के लिए भी कहती हैं.’’
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि ‘लेट रीच’ इससे अलग तकनीक पर काम करता है. यह उसकी ग्राहक कंपनियों को उनकी वेबसाइट पर सुविधा देता है जिससे उसकी साईट पर आने वाले ग्राहक एक ‘पुश नोटिफिकेशन’ बटन पर क्लिक करके उस साईट से जुड़ी जानकारी सीधे अपने डिवाइस पर पा सकते हैं. इसके लिए उस साईट के यूजर्स को अपनी जानकारी देने की ज़रूरत नहीं पड़ती.

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed