{"_id":"5bb70693867a552725565638","slug":"ssc-recruitment-2018-registration-process-for-phase-vi-selection-post-extended-know-about-details","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SSC Recruitment 2018: चरण VI चयन पद के लिए आवेदन तिथि बढ़ी, जानें मुख्य बदलावों की जानकारी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
SSC Recruitment 2018: चरण VI चयन पद के लिए आवेदन तिथि बढ़ी, जानें मुख्य बदलावों की जानकारी
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 05 Oct 2018 12:07 PM IST
विज्ञापन
SSC
SSC Recruitment 2018: कर्मचारी चयन आयोग ने चरण VI चयन पदों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया की तिथि बढ़ा दी है। आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in के माध्यम से 12 अक्टूबर, 2018 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
आपको बता दें कि ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 5 अक्टूबर, 2018 तक बढ़ा दी गई है, जिसे 28 सितंबर को बंद किया जाना था। उम्मीदवार 15 अक्टूबर, 2018 तक आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
आपको बता दें कि ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 5 अक्टूबर, 2018 तक बढ़ा दी गई है, जिसे 28 सितंबर को बंद किया जाना था। उम्मीदवार 15 अक्टूबर, 2018 तक आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- उसके बाद साइट पर लॉगइन करें।
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए प्रदान किए गए लिंक पर क्लिक करें।
- खुले पेज पर अपनी डिटेल्स दर्ज करें।
चयन पद चरण -VI / 2018 के लिए कंप्यूटर-आधारित परीक्षाएं, जो पहले 27 अक्टूबर, 2018 (मैट्रिकुलेशन स्तर), अक्टूबर 29,2018 (उच्च माध्यमिक स्तर) और 30 अक्टूबर, 2018 (स्नातक स्तर) को आयोजित होने वाली थीं, संशोधित किया जा रहा है। कहा गया है के परीक्षाओं की संशोधित तिथियां बाद में अधिसूचित की जाएंगी।
एसएससी के बारे में
4 नवंबर, 1 975 को स्थापित, कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) भारत सरकार के तहत काम करता है और भारत सरकार और अधीनस्थ कार्यालयों के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में कई पदों के लिए कर्मचारियों की भर्ती करता है। इसका मुख्यालय इलाहाबाद, मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, गुवाहाटी और अन्य शहरों के क्षेत्रीय कार्यालयों के साथ नई दिल्ली में है।
कमेंट
कमेंट X