SSC MTS Havaldar Exam: कब शुरू होगी एसएससी एमटीएस हवलदार भर्ती? जानें कौन-कौन कर सकेंगे आवेदन
SSC MTS, Havaldar Exam: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने मल्टी-टास्किंग स्टाफ और हवलदार (एसएससी एमटीएस और हवलदार) परीक्षा 2023 से संबंधित एक नोटिस जारी किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SSC MTS, Havaldar Exam: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने मल्टी-टास्किंग स्टाफ और हवलदार (एसएससी एमटीएस और हवलदार) परीक्षा 2023 से संबंधित संक्षिप्त अधिसूचना जारी की है। इस संक्षिप्त अधिसूचना के अनुसार इस परीक्षा की विस्तृत अधिसूचना 30 जून, 2023 को जारी की जाएगी जो कि पूर्व में 14 जून, 2023 को जारी की जानी थी।
अधिसूचना में दी गई जानकारी
कर्मचारी चयन आयोग की अधिसूचना में यह लिखा है कि, "उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि मल्टी-टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) परीक्षा, 2023 का नोटिस, जो अस्थायी रूप से 14.06.2023 को प्रकाशित होने वाला था, अब 30.06.2023 को प्रकाशित होने के लिए पुनर्निर्धारित किया गया है।"
ये प्रक्रिया 30 जून के बाद होंगी शुरू
आगामी 30 जून, 2023 को जारी होने वाली एसएससी एमटीएस अधिसूचना में, उम्मीदवारों को रिक्तियों की संख्या, परीक्षा और पंजीकरण तिथियां, पात्रता मानदंड आदि जैसी महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। इसे ssc.nic.in पर प्रकाशित किया जाएगा।
एसएससी परीक्षा कैलेंडर 2023 के अनुसार, एसएससी एमटीएस और हवलदार परीक्षा 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 जून से ही शुरू होनी थी। क्योंकि अब तक अधिसूचना ही जारी नहीं हो पाई है इसलिए अब, अधिसूचना जारी होने के बाद यह प्रक्रिया 30 जून को या उसके बाद शुरू होगी।
परीक्षा कब होगी?
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने मल्टी-टास्किंग स्टाफ और हवलदार (एसएससी एमटीएस और हवलदार) 2023 टियर-I परीक्षा अक्तूबर 2023 के लिए निर्धारित है।
कमेंट
कमेंट X