SSC JE 2023: उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने का आज आखिरी दिन, प्रति प्रश्न के लिए करना होगा इतना भुगतान
SSC JE 2023: एसएससी जेई परीक्षा टियर-1 की उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति उठाने का आज आखिरी दिन है। अगर उत्तर कुंजी को लेकर कोई आपत्ति है तो उम्मीदवार आज हर हाल में दर्ज करा दें।
विस्तार
SSC JE 2023: कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर टियर 1 परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी बीते 13 अक्तूबर को जारी की थी। उम्मीदवारों के पास उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति उठाने के लिए 13 से 15 अक्तूबर तक का समय था। आयोग आज उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठाने के लिए विंडो बंद कर देगा।
जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट - ssc.nic.in पर जाकर आज आंसर-की के खिलाफ आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
चुनौती देने के लिए भुगतान
प्रोविजनल आंसर-की को चुनौती देने के लिए छात्रों को प्रति प्रश्न 100 रुपये का भुगतान करना होगा। परीक्षा प्राधिकरण चुनौतियों की समीक्षा करेगा और अगर कोई संशोधन पाया जाता है तो फाइनल आंसर-की जारी करेगा। एसएससी जेई परिणाम 2023 फाइनल आंसर-की के आधार पर घोषित किया जाएगा।
निगेटिव मार्किंग स्कीम
आयोग ने सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के लिए एसएससी जेई टियर 1 परीक्षा 9 अक्तूबर से 11 अक्तूबर तक आयोजित की थी। पेपर 1 कुल 200 अंकों के तीन विषयों के लिए आयोजित किया गया था। एसएससी ने एसएससी जेई पेपर 1 अंकन योजना को संशोधित किया था, जिसके अनुसार प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे।
परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक थी।
कमेंट
कमेंट X