SSC JE Answer Key: जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें डाउनलोड
SSC JE Answer Key: कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी जेई भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
विस्तार
SSC JE Answer Key Out: कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी जेई (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और क्वांटिटी सर्वेइंग एंड कॉन्ट्रैक्ट) भर्ती परीक्षा के टियर- I की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
जूनियर इंजीनियर के पद पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित भर्ती परीक्षा 09 अक्तूबर से 11 अक्तूबर तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। उम्मीदवार अपने परीक्षा रोल नंबर और पासवर्ड के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। यदि अभ्यर्थियों को जारी की गई उत्तर कुंजी से कोई शिकायत है तो 13 अक्तूबर से 15 अक्तूबर तक वे अपनी आपत्ति दर्ज करा सकेंगे।
उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि एसएससी की तरफ से जारी की गई उत्तर कुंजी अंतिम नहीं हैं। प्रोविजनल आंसर के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने के लिए प्रत्येक चुनौती के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपये का भुगतान करना होगा। 15 अक्तूबर के बाद भेजे गए किसी भी अभ्यावेदन पर किसी भी परिस्थिति में विचार नहीं किया जाएगा।
परीक्षा की महत्वपूर्ण तिथियां
-
आवेदन प्रारंभ- 26/07/2023
-
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 16/08/2023 रात 11:00 बजे तक
-
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि (ऑनलाइन) - 16/08/2023
-
सुधार तिथि - 17 से 18 अगस्त 2023 तक
-
पेपर I परीक्षा तिथि सीबीटी मोड - 09 से 11 अक्तूबर 2023 तक
-
पेपर I उत्तर कुंजी - 13/10/2023
-
पेपर II परीक्षा तिथि- 04/12/2023
कमेंट
कमेंट X