SSC Delhi Police HC: एसएससी दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
SSC Delhi Police HC Admit Card 2023: एसएससी ने दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SSC Delhi Police Head Constable Admit Card 2023: कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल (AWO/TPO) की भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - delhipolice.gov.in के माध्यम से अपना एसएससी दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल का प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
19 सितंबर से होगी परीक्षा
दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल परीक्षा 19 सितंबर से 4 अक्तूबर, 2023 तक आयोजित होने वाली है। दिल्ली पुलिस पीईटी परीक्षा 28 मार्च से 11 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। कुल 16,805 उम्मीदवारों को शारीरिक सहनशक्ति और माप परीक्षण (PE&MT) के लिए उपस्थित होने के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था।
एसएससी दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण; जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
ऐसे डाउनलोड करें SSC Delhi Police Head Constable Admit Card 2023
- आधिकारिक वेबसाइट delhipolice.gov.in पर जाएं।
- रिक्रूटमेंट पर जाएं और एडमिट कार्ड वाले लिंक पर क्लिक करें।
- पीडीएफ में, दिए गए लिंक को खोलें।
- लॉगिन करने के लिए पंजीकरण आईडी /रोल नंबर, जन्म तिथि दर्ज करें।
- अब दिल्ली पुलिस एचसी एडमिट कार्ड आपको स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X