SSC Delhi Police Result: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी, 12676 अभ्यर्थी पास
SSC Delhi Police Result: एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (ड्राइवर) पुरुष परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी हो चुका है। संबंधित उम्मीदवार नीचे दिए लिकं से परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SSC Delhi Police Constable Driver Final Result: कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस परीक्षा, 2022 कांस्टेबल (ड्राइवर) पुरुष का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर इस परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
इतने उम्मीदवार हुए पास
आयोग ने कहा कि भर्ती अभियान के पीई और एमटी राउंड के लिए कुल 26,812 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया था, जिनमें से 20318 राउंड में उपस्थित हुए। उनमें से 14,991 उत्तीर्ण हुए और ट्रेड टेस्ट के लिए पात्र थे। आयोग ने कहा है कि कुल 12676 उम्मीदवार ट्रेड टेस्ट में उत्तीर्ण हुए।
पिछले साल आया था रिजल्ट
कंप्यूटर आधारित परीक्षा का परिणाम 29 दिसंबर, 2022 को घोषित किया गया और शारीरिक सहनशक्ति और माप परीक्षण (पीई एंड एमटी) और दस्तावेज सत्यापन 14 अप्रैल से 2 मई तक हुआ।
एसएससी ने कहा, "दिल्ली पुलिस शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के चरित्र और पूर्ववृत्त और मेडिकल परीक्षा फॉर्म के संग्रह के लिए आगे की कार्रवाई करेगी।"
आयोग ने कहा है कि उम्मीदवार के चयन/गैर-चयन/पदों के आवंटन के संबंध में किसी भी विसंगति को एक महीने की अवधि के भीतर आयोग के ध्यान में लाया जा सकता है। एक महीने के बाद प्राप्त ऐसे किसी भी अभ्यावेदन पर आयोग द्वारा विचार नहीं किया जाएगा। योग्य/गैर-योग्य उम्मीदवारों के अंक उचित समय पर आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
कमेंट
कमेंट X