फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   SSC Constable GD & Constables in Delhi Police Exam Calendar 2023 out at ssc.nic.in

SSC: एसएससी कॉन्स्टेबल जीडी और दिल्ली पुलिस में कॉन्सटेबल परीक्षा की तारीखें जारी, इस दिन होगा पहला एग्जाम

Fri, 27 Oct 2023 10:36 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 27 Oct 2023 10:36 AM IST
सार

SSC Exam Calendar 2023: कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल, राइफलमैन और सिपाही भर्ती के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवार अधिक विवरण नीचे पढ़ें।

विज्ञापन
SSC Constable GD & Constables in Delhi Police Exam Calendar 2023 out at ssc.nic.in
SSC GD Constable Exam Calender - फोटो : Freepik

विस्तार

SSC Exam Calendar 2023: कर्मचारी चयन आयोग ने सीएपीएफ, एसएसएफ में एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल, असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो परीक्षा 2024 में सिपाही की परीक्षा तिथियों की घोषणा कर है। जो उम्मीदवार एसएससी परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें समय सीमा से पहले परीक्षा के लिए पंजीकरण कराना होगा। परीक्षा कैलेंडर नीचे देखें।

विज्ञापन

इस दिन से शूरू होगी परीक्षा

एसएससी जीडी परीक्षा 14 नवंबर से आयोजित की जाएगी। आवेदन पत्र और रिक्तियों की घोषणा अभी नहीं की गई है। हालांकि, एसएससी जीडी परीक्षा के संबंध में अधिक विवरण उचित समय पर आधिकारिक वेबसाइट - ssc.nic.in के माध्यम से बता दिए जाएंगे।

13 अक्तूबर को, आयोग ने एसएससी ग्रेड 'सी' स्टेनोग्राफर, केंद्रीय सचिवालय सहायक ग्रेड और फरवरी 2024 में होने वाली अन्य भर्तियों के लिए परीक्षा तिथियां जारी कीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बात का रखें ख्याल

उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में नवीनतम फोटो अपलोड करने का निर्देश दिया था और कहा था कि फोटो में किसी भी तरह का बेमेल होने पर उम्मीदवार को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।

आयोग कंप्यूटर आधारित परीक्षण (सीबीटी) मोड में एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा आयोजित करेगा। उम्मीदवारों को अंतिम तिथि से पहले पंजीकरण और पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा। पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने वाले उम्मीदवारों के लिए ही परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन

एसएससी परीक्षा 2023 शेड्यूल

आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार, दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल (Exe.) (Male & Female) - 2023 और सीएपीएफ, एसएसएफ में कॉन्स्टेबल (जीडी), असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में सिपाही 14, 15, 16, 17, 20 नवंबर , 21, 22, 23, 24, 28, 29, 30 और 1, 2, 3 दिसंबर को आयोजित की जाएगी।

सीएपीएफ, एसएसएफ में कॉन्स्टेबल (जीडी), असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में सिपाही परीक्षा 20, 21, 22, 23, 24, 26, 27, 28, 29 फरवरी और 1, 5, 6, 7, 11, 12  मार्च 2024 को आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed