फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   SSC CGL Tier 2 exam 2023 on 25 October, Know exam pattern and documents required

SSC CGL Tier 2 Exam 2023: कल से शुरू हो रही एसएससी सीजीएल टियर 2 की परीक्षा, देखें आवश्यक दस्तावेजों की लिस्ट

Tue, 24 Oct 2023 03:23 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 24 Oct 2023 03:23 PM IST
सार

SSC CGL Tier 2 Exam 2023: कल से एसएससी सीजीएल की परीक्षा शुरू हो रही है। योग्य उम्मीदवार परीक्षा के लिए घर से निकलने से पहले नीचे बताए जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपने साथ जरूर लेकर जाएं।

विज्ञापन
SSC CGL Tier 2 exam 2023 on 25 October, Know exam pattern and documents required
प्रतिकात्मक रूप - फोटो : Social Media

विस्तार

SSC CGL Tier 2 Exam 2023: कर्मचारी चयन आयोग कल से संयुक्त स्नातक स्तरीय (SSC CGL Tier 2) परीक्षा आयोजित करना शुरू करेगा। परीक्षा 27 अक्तूबर तक आयोजित की जाएगी। एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा के लिए चयनित उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - ssc.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


आवेदक जन्म तिथि के साथ पंजीकरण संख्या या रोल नंबर या नाम का उपयोग करके एसएससी सीजीएल प्रवेश पत्र पोर्टल पर लॉगिन करके डाउनलोड कर सकते हैं। 

साथ लेकर जाएं आईडी

उम्मीदवारों को एसएससी सीजीएल मुख्य 2023 एडमिट कार्ड के साथ दो पासपोर्ट आकार के फोटो और एक पहचान प्रमाण ले जाना होगा। आयोग ने कहा कि पहचान प्रमाण आधार कार्ड या पैन कार्ड या ड्राइवर का लाइसेंस या मतदाता पहचान पत्र या पासपोर्ट होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएससी सीजीएल टियर 2 पेपर

एसएससी सीजीएल टियर 2 में तीन पेपर शामिल होंगे। पेपर 1 में तीन खंड होंगे। खंड 1 में गणितीय क्षमताओं, तर्क और सामान्य बुद्धि से संबंधित प्रश्न होंगे। अभ्यर्थियों को एक घंटे में 60 अंक के प्रश्न हल करने होंगे।

पेपर 1 के खंड II में अंग्रेजी और सामान्य जागरूकता से संबंधित 70 प्रश्न होंगे, जिन्हें उम्मीदवारों को एक घंटे में हल करना होगा। सेक्शन III में कंप्यूटर ज्ञान के 20 प्रश्नों को एक घंटे में हल करना होगा।

पेपर 2 में सांख्यिकी के 100 प्रश्न होंगे जबकि पेपर 2 में सामान्य अध्ययन (वित्त और अर्थशास्त्र) से संबंधित 100 प्रश्न होंगे। पेपर 1 और 2 के सभी प्रश्नों को हल करने के लिए उम्मीदवारों को कुल 2 घंटे का समय मिलेगा।

विज्ञापन

निगेटिव मार्किंग

उम्मीदवारों को पेपर 1 में प्रत्येक सही उत्तर के लिए तीन अंक दिए जाएंगे, जबकि पेपर 2 और पेपर 3 के प्रत्येक सही उत्तर के लिए दो अंक दिए जाएंगे। आयोग ने कहा, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.5 अंक काटे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed